फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election, Sidhu, Majithia, Public Relations Minister Punjab, Akali Dal, BJP, Pathankot

चुनाव में उपेक्षा का गुस्सा उतार रहे सिद्धू : मजीठिया

Tue, 18 Nov 2014 10:49 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 18 Nov 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
 Election, Sidhu, Majithia, Public Relations Minister Punjab, Akali Dal, BJP, Pathankot
 यूथ अकाली दल का पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को मजबूत करने में अहम योगदान है। यह बात माल व लोक संपर्क मंत्री पंजाब विक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्हाेंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की बेहतर नीतियों के चलते आज राज्य की जनता को वह सभी सुविधाएं मिल रही हैं, जिनकी उन्हें जरूरत है।
विज्ञापन



उन्हाेंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन एक ऐसा गठबंधन है, जिसे कोई अलग नहीं कर सकता। यह पूरी तरह से नामुमकिन है, क्योंकि अकाली-भाजपा के गठबंधन से ही आज पूरे पंजाब का विकास हुआ है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू को उनकी ही पार्टी हाईकमान की ओर से लोकसभा चुनाव में टिकट न दिये जाने के कारण वे अपना गुस्सा शिरोमणि अकाली दल पर उतार रहे हैं।
विज्ञापन



उन्हाेंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार हर समय एक-दूसरे की मदद के लिए आगे रहती है। इसके अलावा मुख्य मंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली-भाजपा नेता व कार्यकर्ता राज्य की जनता को वह सभी सुविधाएं मुहैया करवा रहे है, जो पंजाब सरकार की ओर से राज्य की गरीब जनता को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हाेंने कहा कि पार्टी को मजबूती दिलाने में यूथ अकाली दल भी अपना अहम योगदान दे रहा है। इस मौके पर यूथ अकाली दल शाहपुरकंडी के यूथ नेता जसप्रीत सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। मौके पर उनके साथ विधायक अश्वनी शर्मा, डिप्टी कमिशभनर सुखविंद्र सिंह, एसएसपी राकेश कौशल, तहसीलदार यशपाल शर्मा, नवदीप भुल्लर, गुरप्रीत सिंह, मोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed