फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election results for 46 urban bodies will come today in Haryana

Haryana Local Body Election Result : 46 शहरी निकायों के चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना, दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर

Wed, 22 Jun 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 01:41 AM IST
सार

शहरी निकाय चुनावों में 3504 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।

विज्ञापन
Election results for 46 urban bodies will come today in Haryana
मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है।

विज्ञापन


मतगणना के कारण बुधवार को ड्राई डे रहेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा चाक-चौबंद है। 12 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारी मतगणना केंद्रों पर तैनात रहेंगे। 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुना जा चुका है। 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए 221 उम्मीदवार 
28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड में अध्यक्ष पद के लिए 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में घोषित होगा अध्यक्ष पद का परिणाम
नगर परिषद और नगरपालिकाओं में 18 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से 70 फीसदी ने मतदान किया है। 46 निकायों के मतगणना केंद्रों पर 14-14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल पर एक सुपरवाइजर व दो सहायक मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष पद का परिणाम अंत में घोषित होगा, जबकि पार्षद का परिणाम वार्ड की मतगणना के बाद घोषित कर दिया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डैश बोर्ड शुरू किया गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एसईसी.हरियाणा.जीओवी.इन पर चुनाव परिणाम की पल-पल की अपडेट देख सकेंगे। चुनाव नतीजा आते ही हारे-जीते उम्मीदवार का नाम और वोट का अंतर डैश बोर्ड पर प्रदर्शित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed