{"_id":"5d9d3a868ebc3e93b532cc87","slug":"election-commission-will-meet-political-parties-and-district-administration-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हरियाणा के सियासी दलों से रूबरू होगा चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हरियाणा के सियासी दलों से रूबरू होगा चुनाव आयोग
Wed, 09 Oct 2019 07:10 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 09 Oct 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज हरियाणा में आएगा। अपने दो दिवसीय इस दौरे में आयोग की ओर से राजनैतिक दलों, स्टेट नोडल अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निवार्चन आयुक्त अशोक लवासा और सुशील चंद्रा 9 अक्तूबर को चंडीगढ़ के एक निजी होटल पहुंचेंगे और शाम तक राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद देरशाम हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ भी चुनावों को लेकर बैठक होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को ये आयुक्त एक स्वीप प्रदर्शनी का उद्धाटन करेंगे। उसके बाद आयोग की हरियाणा के मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, एडीजीपी, पुलिस रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। जिसमें विधानसभा चुनाव बारे विस्तार से चर्चा की जाएगी। दोपहर को आयोग की हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन