{"_id":"65fdae8571d3a1b34603db47","slug":"election-commission-appoints-five-new-ssps-in-punjab-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चुनाव आयोग ने पंजाब में तैनात किए पांच एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चुनाव आयोग ने पंजाब में तैनात किए पांच एसएसपी
Fri, 22 Mar 2024 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 09:45 PM IST
सार
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने शुक्रवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के पांच जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के पांच जिलों के एसएसपी की शुक्रवार को तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया कि दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा, जबकि अंकुर गुप्ता को एसएसपी जालंधर ग्रामीण तैनात किया है। इसी तरह सिमरत कौर को एसएसपी मालेरकोटला, सुहैल कासिम मीर को एसएसपी पठानकोट और डॉ. प्रज्ञा जैन को एसएसपी फाजिल्का तैनात किया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कहा कि उसने पंजाब, ओडिशा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में आठ गैर-कैडर एसपी/एसएसपी और पांच गैर-कैडर डीएम को स्थानांतरित करके गैर-कैडर अधिकारियों को नेतृत्व पदों पर तैनात करने के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन