फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Command in Partap Singh Bajwa Opponents Hands

पंजाब में चुनाव की कमान बाजवा विरोधियों के हाथ

Tue, 15 Apr 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
Election Command in Partap Singh Bajwa Opponents Hands
कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में चुनाव की कमान प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के विरोधियों को सौंप दी है। पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के निर्देश पर दो अहम कमेटियों का गठन किया गया। इनमें चुनाव कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन रजिंदर कौर भट्ठल को बनाया गया है, जबकि मालवा के दिग्गज जगमीत बराड़ को इस कमेटी का को-चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं, शमशेर सिंह दूलो को चुनाव को-ऑर्डिनेशन कमेटी की कमान सौंपी गई है। इस कमेटी में लाल सिंह को को-चेयरमैन बनाया गया है। बराड़ और दूलो टिकट वितरण के बाद से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन

दोनों कमेटियों में बाजवा विरोधी शामिल

Election Command in Partap Singh Bajwa Opponents Hands
दोनों कमेटियों में ज्यादातर बाजवा विरोधी गुटों के लोगों को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों पार्टी में हुई बगावत को रोकने के लिए हाईकमान ने यह कदम उठाया है। कार्यकारिणी के ऐलान के बाद पूरे पंजाब में बाजवा के खिलाफ बगावत हुई थी। कई लोगों ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके साथ ही विधायकों समेत कई नेता पार्टी छोड़ कर अकाली दल में चले गए थे। इसके बाद हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस में संतुलन बनाने के साथ ही बाजवा के पर कतरने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठल को है ज्यादा फायदा

Election Command in Partap Singh Bajwa Opponents Hands
गौरतलब है कि बाजवा कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी अपने पास रखना चाहते थे। यदि ऐसा नहीं होता, तो अपने किसी खास को इस पद पर बैठाना चाहते थे। हालांकि, हाईकमान ने भट्ठल और बराड़ को जिम्मेदारी सौंप दी। इसमें सबसे ज्यादा फायदे में भट्ठल रही हैं। कैंपेन कमेटी चेयरमैन बनने के बाद उन्हें प्रचार के लिए पार्टी का चॉपर मिल जाएगा।

उम्मीदवारों को फंड भेजने का अधिकार भी उनके पास होगा। वहीं, टिकट वितरण से नाराज होकर अज्ञातवास में चले गए मालवा के दिग्गज जगमीत बराड़ को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 35 सदस्यीय कमेटी में यूथ और महिला कांग्रेस प्रधानों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये होगी इलेक्‍शन कैंपेन कमेटी

Election Command in Partap Singh Bajwa Opponents Hands
चेयरपर्सन- रजिंदर कौर भट्ठल, को-चेयरमैन- जगमीत बराड़, कन्वीनर: सुरिंदर सिंगला। सदस्य हैं- कैप्टन विक्रम सिंह, रणदीप नाभा, हरचंद कौर, राणा गुरमीत सोढी, संगत सिंह गिलजियां, अमरीक सिंह ढिल्लों, चरनजीत सिंह चन्नी, डीआर भट्टी, राजनबीर सिंह, राजबीर ठाकुर, धरमपाल सभरवाल, अवतार हेनरी, रजिया सुलताना, कमलजीत सिंह लाली, जुगल किशोर शर्मा, नत्थू राम, दरबारी लाल, हरमिंदर जस्सी, मोहिंदर रिणवा, स्वराज ढिल्लों, वीरेंदर शर्मा, सलामत मसीह, जसबीर सिंह, जोगिंदर ढींगरा, जगदर्शन कौर, अरुण वालिया, अजय वर्मा, मालती थापर, बिक्रमजीत चौधरी, मोहिंदर कल्याण, गुरिंदर पाल सिंह बिल्ला, अमजद खान, राजिंदर रसरानियां, दमन बाजवा।

ये होगी को-ऑर्डिनेशन कमेटी

Election Command in Partap Singh Bajwa Opponents Hands
चेयरमैन- शमशेर दूलो, को-चेयरमैन- लाल सिंह, कन्वीनर- अमर सिंह। सदस्य हैं- ब्रह्म मोहिंद्रा, अरुणा चौधरी, तेजप्रकाश सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परमिंदरजीत सिंह पिंकी, विक्रम बाजवा, हंसराज जोसन, सतनाम कैंथ, जसबीर सिंह पाल, रोशन जोसेफ व राजपाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed