फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of om prakash chautala

मैं जेल में क्यों हूं, सभी को पता हैः चौटाला

Sat, 04 Oct 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना Updated Sat, 04 Oct 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
election campaigning of om prakash chautala

तमाम अटकलों के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पार्टी ने पार्टी के रथ पर सवार होकर जींद से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन


रोड शो के दौरान चौटाला ने लोगों से देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करने का आह्वान किया। भावुक होकर लोगों से उन्होंने कहा कि वे न्याय मांगने आए हैं। वे जेल में क्यों हैं, यह सबको पता है। अब उन लोगों को ही न्याय करना है। चौटाला ने कहा कि पिछली बार उनकी जीत महज 621 मतों से हुई थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला को 50 हजार से अधिक मतों से जीत दिलाई है।

इससे स्पष्ट होता है कि लोग इनेलो के साथ खड़े हैं। चुनाव रथ में उन्होंने रोजखेड़ा, खापड़, बड़ौदा, झील, बुडायन, सुरबुरा, उचाना कलां, काब्रछा, तारखा, उचाना सहित कई गांवों के लोगों को संबोधित किया। इनेलो प्रमुख ने दशहरे की शुभकामनाएं देकर कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है।
विज्ञापन


लोग भी यह संकल्प लेकर जाएं कि अपने वोट रूपी तीर से रावण रूपी भ्रष्ट कांग्रेस और उसी तरह की अन्य शक्तियों का खात्मा करके प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भय, भ्रष्टाचार व कुशासन की प्रतीक बन चुकी मौजूदा कांग्रेस सरकार ने लोगों को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात जींद पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चौटाला का प्रचार रथ उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर गांव पहुंचा। करीब डेढ़ साल बाद अपने बीच चौटाला को पाकर पार्टी कार्यकर्ता भावुक हो गए। गांव के बस स्टॉप के समीप सैकड़ों बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने उनका स्वागत किया। उचाना कलां से चौधरी देवीलाल के पौत्र और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला इनेलो प्रत्याशी हैं।

पुराने रंग में दिखे चौटाला
इनेलो सुप्रीमो ने अपने पुराने अंदाज में सबसे पहले लोगों को राम-राम किया। इसके बाद उनका और परिवार का हालचाल जाना। ग्रामीणों ने ऊंची आवाज लगाकर चौटाला से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस पर चौटाला ने कहा,‘मेरा हाल तो आपको पता है, विरोधियों ने कैसा कर रखा है।


मैं तो आपसे सुख दुख सांझा करने आया हूं। आप लोगों ने मुझे पलकों पर बैठाकर विधानसभा भेजा था। मेरी भी अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने का मन कर रहा था इसलिए आपका हालचाल पूछने चला आया। मैं तो तिहाड़ जेल की काल कोठरी में बंद था और मुझे वहां भी आप लोगों की चिंता सताए जा रही थी। इसलिए मैंने दुष्यंत को आपके पास भेजा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed