फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning of narendra modi in haryana

हरियाणा में मोदी की रैलियों का नया शेड्यूल देखें

Sat, 04 Oct 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 04 Oct 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
election campaigning of narendra modi in haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 5 की बजाय 6 अक्तूबर को हिसार आएंगे। वे यहां पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर व्याप्त स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। रैली में तीन स्टेज बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


ढाणी श्यामलाल स्थित नई सब्जी मंडी में मोदी की रैली के लिए 48 एकड़ जगह निर्धारित की गई है। रैली के लिए बनाई गई तैयारी समिति में शामिल सतीश सुरलिया धानक, भीमदत्त शर्मा, भंवर सिंह राठौड और सुनील दुग्गल ने बताया कि मोदी की रैली के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


सदस्यों ने बताया कि रैली के दौरान लोगों के बैठने के लिए 27 एकड़ में टेंट लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां पांच लाख लोगों की व्यवस्था की जाएगी। मोदी जिस स्टेज पर खड़े होकर रैली के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे, वह स्टेज जमीन से 9 फुट ऊंची बनाई जा रही है। मुख्य स्टेज पर सिर्फ 10-12 लोगों के लिए ही कुर्सियां लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा प्रबंधों पर अधिकारियों से चर्चा

election campaigning of narendra modi in haryana

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में आगमन को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने एसपी विकास धनखड़ के साथ रैली स्थल का मुआयना किया और सुरक्षा प्रबंधों के लिए एसपीजी की टीम ने निर्देश दिए।

इसके पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों की टीम और भाजपा की पांच सदस्यीय टीम की एक गोपनीय बैठक भी हुई, जिसमें रैली के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा नेताओं की मानें तो लोकसभा चुनावों के दौरान भी मोदी के हिसार आने का कार्यक्रम अंतिम समय में रद्द हो गया था। इसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी निराशा थी, लेकिन अब मोदी की रैली को लेकर बीजेपी वर्करों और पार्टी आलाकमान में काफी उत्साह है।

लोगों के लिए लगेंगी टीवी स्क्रीन

election campaigning of narendra modi in haryana

रैली में उपस्थित लोगों के लिए मोदी के भाषण को सुनने और देखने के लिए टीवी स्क्रीन भी लगाए जाएंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है। बीजेपी के आलाधिकारियों की होने वाली मीटिंग में तय होना है कि कहां-कहां और कितनी टीवी स्क्रीन लगाई जाएं।

रैली के मद्देनजर हवाई अड्डा चौक से नई सब्जी मंडी स्थित रैली स्थल तक के क्षेत्र को चमकाने का कार्य शुरू हो चुका है। क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट और सड़कों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिन समस्याओं के लिए मिल गेट क्षेत्र के लोग कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चुके थे, अब उनके पूरे होने के आसार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed