फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Campaign by Haryana Politicians for Others

अपना काम खत्म, अब करेंगे दूसरों का प्रचार

Sat, 12 Apr 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Apr 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
Election Campaign by Haryana Politicians for Others
हरियाणा में चुनाव का काम खत्म हो गया है और बस मतगणना का इंतजार है। तब तक की फुरसत में हरियाणा के बड़े नेता दूसरे राज्यों में अपने दलों और उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 14 अप्रैल को राजस्थान जाएंगे, जहां वे विधानसभा चुनाव में भी प्रचार करने गए थे। पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा जोकि हुड्डा के दोस्त भी हैं, के लिए वे गुरदासपुर में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं। इसके अलावा वे सुनील जाखड़ के पक्ष में भी चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव प्रचार के लिए जा सकते हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह और कुमारी सैलजा भी दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो के युवा नेता दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला समेत इनेलो के अन्य विधायक, नेता पंजाब में अकाली दल उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे।


पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हरियाणा में इनेलो उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा और अन्य नेता भी पंजाब समेत अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed