{"_id":"5ebee5fafd35d60d2a75e361","slug":"elderly-killed-in-phagwara-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा: धारदार हथियार के साथ हमलावर घर में हुए दाखिल, बुजुर्ग को मार डाला, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा: धारदार हथियार के साथ हमलावर घर में हुए दाखिल, बुजुर्ग को मार डाला, पत्नी घायल
Sat, 16 May 2020 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 May 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
गुरु नानक नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात बुजुर्ग दंपती के घर पर तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। हमले में उसकी पत्नी घायल है। शुक्रवार सुबह सैर पर जाने वालों को मामले का पता चलने पर सदर पुलिस को सूचित किया गया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गुरु नानक नगर में कश्मीर सिंह(72) अपनी पत्नी सविता के साथ रहता था। उसकी पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे 3-4 युवक उनके कमरे में आए। उनके पास तेजधार हथियार थे। हमलावरों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे कश्मीर की मौके पर मौत हो गई और वह घायल हो गई। सदर पुलिस ने मामला दर्जकर फॉरेंसिक टीम को बुला कर छानबीन की। सदर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मल्ली ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी कत्ल की वजह पता नही चली, जांच जारी है।
विज्ञापन