फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight youths attacked two brothers with knives

Chandigarh News: दो भाइयों पर आठ युवकों ने किया चाकुओं से हमला

Sat, 24 Aug 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Eight youths attacked two brothers with knives
चंडीगढ़। मामूली बहस के बाद आठ युवकों ने बापूधाम कॉलोनी निवासी ऋतिक और उसके भाई योगेश पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों के हाथ और पीठ पर कई वार किए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर डीएसपी और एसएचओ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की।
विज्ञापन

घायल ऋतिक ने बताया कि 20 अगस्त की रात ढाई बजे वह खाना लेने के लिए सेक्टर-26 की सब्जी मंडी गया था। उसने ढाबे वाले से खाना जल्दी पैक करने को कहा। इसी बीच वहां खड़े आठ युवकों ने उससे बहस शुरू कर दी। बहस के बीच युवकों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसने फोन कर अपने भाई योगेश को बुलाया। इस बीच हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पुलिस लाइन की तरफ से निकल गए। बापूधाम के लाइट पॉइंट पर उन्हें योगश मिल गया। योगेश हमलावरों की फोटो खींचने लगा। यह देख युवकों ने उसे पकड़ लिया और फोन छीनकर तोड़ दिया। साथ ही उसकी पिटाई कर उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायल ऋतिक का आरोप है कि मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। उनका मेडिकल भी नहीं करवाया गया। ऋतिक ने आरोप लगाया कि उस पर एक भाजपा नेता ने साथियों के साथ हमला किया है। उधर, भाजपा नेता का कहना है कि ऋतिक के भाई योगेश पर बापूधाम के लाइट पॉइंट पर हमला किया गया है, हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगे। पुलिस हमलावारों की पहचान करे और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed