फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight year old innocent was molested by security personnel

आठ साल की मासूम से सुरक्षाकर्मी ने की छेड़खानी

Sat, 11 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Eight year old innocent was molested by security personnel
चंडीगढ़। घर के बाहर खेल रही आठ साल की मासूम से 50 वर्षीय सुरक्षाकर्मी ने छेड़खानी की है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डड्डूमाजरा निवासी राघव है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची सुबह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान साइकिल पर सवार आया राघव उसे बहलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची को निर्वस्त्र किया तो वह रोने लगी। इससे आरोपी डर गया। उसने बच्ची को कपड़े पहनाए और एक दुकान पर जूस पिलाकर चुपके से घर के बाहर छोड़ आया। घटना के बाद चार पांच दिन से बच्ची सहमी हुई थी। वह खेलने भी नहीं जा रही थी। मां ने पूछा तो उसने सारी बातें बता दीं। परिजनों ने आरोपी राघव से पूछा तो वह गिड़गिड़ाकर माफी मांगने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी। महिला सब इंस्पेक्टर ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह यहां अकेला ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed