{"_id":"5d7a56538ebc3e93b24e2e46","slug":"eight-rocket-launcher-recovered-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर में मिले आठ रॉकेट लांचर बम, सेना ने घेरा पूरा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर में मिले आठ रॉकेट लांचर बम, सेना ने घेरा पूरा इलाका
Fri, 13 Sep 2019 01:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
नाले में मिले रॉकेट लांचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दास एंड ब्राउन स्कूल के सामने बहने वाले नाले और कूड़े के ढेर के पास से आठ रॉकेट लांचर मिले। बम मिलने के बाद पुलिस और सेना को सूचित किया। सेना की स्पेशल टीम ने उक्त इलाके को घेर लिया और किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह किसी ने नाले और कूड़े के ढेर के पास बम जैसी कोई वस्तु देखी। लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देखा कि ये रॉकेट लांचर हैं और इनकी गिनती आठ है। ये रॉकेट लांचर चालू स्थिति में है या खोल हैं, इसका पता लगाने के लिए सेना की स्पेशल टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
टीम ने चारों तरफ नाकाबंदी कर उक्त बमों को देखा। बताया जा रहा है कि इनमें से कई बम सही स्थिति में है और विस्फोट भी हो सकते हैं। सेना की टीम ने किसी भी व्यक्ति को उस जगह पर जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि बम बहुत पुराने है। कारगिल युद्ध के समय फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। सेना ने कई जगहों पर माइंस लगाई थी। जब तनाव खत्म हुआ तो उसके कुछ साल बाद हुसैनीवाला हेड से श्रीगंगानगर को बहती नहर से बम बरामद हुए थे, शायद ये बम भी उसी समय के नाले में पड़े होंगे।