{"_id":"5e9083978ebc3e768343f732","slug":"eight-more-coronavirus-positive-case-found-in-pathankot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: पठानकोट में चार महिलाओं समेत आठ नए पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 15, एक की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: पठानकोट में चार महिलाओं समेत आठ नए पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 15, एक की हो चुकी मौत
Fri, 10 Apr 2020 08:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शुक्रवार को बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। सुजानपुर के शेखां मोहल्ले के आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मरीजों में कोरोना संक्रमित मृतक महिला के रिश्तेदार, पड़ोसी और घर में काम करने वाली महिला शामिल है। इसके अलावा पठानकोट शहर में भी पहला पॉजिटिव केस सामने आया है।
विज्ञापन
मृतक महिला को मिलाकर अब पठानकोट में संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। शुक्रवार दोपहर बाद जारी हुई लिस्ट जैसे ही पठानकोट सिविल अस्पताल पहुंची तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गए।
विज्ञापन
पठानकोट (सुजानपुर) की पहली संक्रमित महिला की पांच अप्रैल को मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के पति, 2 बहुओं, एक बेटा और पोता-पोती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार मृतका के संक्रमित पति के करीबी मोहल्ला शेखां निवासी 67 और 55 वर्षीय दो बुजुर्ग में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
मृतका के संपर्क में आई तीन महिला,18 वर्षीय युवक और 15 साल की किशोरी भी संक्रमित मिली। वहीं पठानकोट के मोहल्ला आनंदपुर रड़ा निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव मिला। इस बुजुर्ग में संक्रमण कहां से आया, प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है। पठानकोट शहर में पहला केस आने के बाद प्रशासन और सतर्क हो गया है। डीसी ने कहा कि लोग घरों में रहें और बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से निकलें।