{"_id":"ad714919da0825b6be3dea2cfa7c5b4d","slug":"eight-injurjed-as-two-cars-collided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में हरिद्वार से लौट रहे आठ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में हरिद्वार से लौट रहे आठ श्रद्धालु घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। ढांड रोड बाइपास चौक पर बुधवार शाम एक बोलेरो और इनोवा में टक्कर में दो बच्चाें सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
हादसे में घायल सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। राजस्थान के किशनपुरा वासी बोलेरो चालक विक्की ने बताया कि वह अपने पारिवारिक सदस्य सुशीला, मंगला राम, पूर्ण, बच्चे निशु (8), आरजू (8), मामा पाला राम व मामी गुड्डी देवी के साथ हरिद्वार से दर्शन करके राजस्थान लौट रहे थे।
इसी दौरान ढांड रोड बाइपास पर राजस्थान के लिए गाड़ी मोड़ी तो ब्लाइंड मोड़ होने के कारण सामने से आ रही इनोवा से टक्कर हो गई। आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सभी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।