फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight employees convicted in gambling case Hotel Shivalik View four arrested

होटल शिवालिक व्यू में जुआ प्रकरण में आठ कर्मचारी दोषी करार, चार पर गिरी गाज

Fri, 24 Jul 2020 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight employees convicted in gambling case Hotel Shivalik View four arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित सिटको के नामी होटल शिवालिक व्यू में अगस्त 2018 में शहर के 27 रसूखदार लोग और बिजनेसमैन जुआ खेलते पकड़े गए थे। इस मामले में होटल के कई कर्मचारियों के संलिप्त होने की बात सामने आई थी। करीब एक साल बाद अब सिटको की जांच में कुल आठ कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। इनमें तीन महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। जांच में दोषी पाए गए चार कर्मचारियों पर फिलहाल गाज गिर गई है जबकि चार अन्य पर आने वाले दिनों में कार्रवाई हो सकती है। जिन चार कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें से एक को वीआरएस दे दिया गया है जबकि तीन का डिमोशन किया गया है। हालांकि इस मामले में सिटको प्रबंधन कुछ भी बोलने से बच रहा है। नाम न छापने की शर्त पर सिटको के एक अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अगस्त 2018 में चंडीगढ़ पुलिस को सिटको के होटल शिवालिक व्यू में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने देर रात छापा मारकर 27 जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोचा था। सभी जुआरी होटल की चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 401 में टोकन सिस्टम से डाइस के जरिए जुआ खेल रहे थे। इस दौरान पुलिस को होटल के कमरे में रुपयों का ढेर मिलने के साथ ही एक लोहे के तिजोरी भी बरामद भी हुई थी। जुआरियों में शहर के कई रसूखदार और बिजनेसमैन शामिल थे।। प्रकरण के खुलासे के बाद सिटको प्रबंधन के द्वारा एक विभागीय स्तर पर जांच करवाई गई जो अब पूरी हो चुकी है। जांच में लगभग आठ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। अब प्रबंधन ने इस प्रकरण में एक कर्मचारी को सजा के तौर पर वीआरएस और तीन का डिमोशन किया है। अन्य कर्मचारियों से प्रबंधन आरोपों को लेकर व्यक्तिगत पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन

बुकी माशा का नाम आया था सामने
होटल शिवालिक व्यू की जांच में सट्टेबाज माशा का नाम भी सामने आया था। बुकी के होटल प्रबंधन के कुछ बड़े अधिकारी और कर्मचारियों की संलिप्तता भी उजागर हुई थी। जिसके बाद सिटको प्रबंधन की ओर से एक अति गोपनीय जांच शुरू की गई थी। इसमें आठ कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed