फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eight and a half lakh cheated in the name of sending abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे

Sat, 25 Mar 2023 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight and a half lakh cheated in the name of sending abroad
मोहाली। सेक्टर-66 में एक व्यक्ति द्वारा विदेश भेजने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना फेज-11 की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान महक सिंगला निवासी सेक्टर-66 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मनीषा रानी निवासी जीरकपुर ने 28 अप्रैल 2022 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने विदेश जाने के लिए उक्त आरोपी को साढ़े आठ लाख रुपये दिए थे। बाद में उक्त आरोपी ने उन्हें न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। पैसे वापस मांगने पर वह आश्वासन देता रहा लेकिन पैसे नहीं दिए। इससे परेशान होकर उसने उन्होंने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इस पर केस की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर ने करके रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed