{"_id":"577bf27c4f1c1b6e697fb19b","slug":"eid-holiday-in-ut-and-haryana-at-7th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ईद की छुट्टी 7 को, पंजाब यूनिवर्सिटी में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ईद की छुट्टी 7 को, पंजाब यूनिवर्सिटी में आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
ईद-उल-फितर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर के मौके पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सरकारी छुट्टी 7 को, पंजाब यूनिवर्सिटी में आज। ईद-उल-फितर के मौके पर सात जुलाई को चंडीगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। यूटी प्रशासन ने इस दिन सभी गवर्नमेंट ऑफिसेज, बोर्ड्स, कॉर्पोरेशंस, संस्थानों और इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसके अलावा छह जुलाई को पहले से घोषित रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (आरएच) को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ईद के मौके पर छह जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार, पीयू प्रशासन द्वारा पहले से सात जुलाई को एडमिशन शेड्यूल जारी किया जा चुका है। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने छह को ही ईद की छुट्टी करने का फैसला किया है। पीयू प्रशासन ने सात जुलाई को छुट्टी लेने के इच्छुक कर्मचारियों को स्पेशल केजुएल लीव का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
ईद की छुट्टी
चंडीगढ़। मंगलवार को ईद का चांद न दिखने और वीरवार को ईद मनाए जाने के मद्देनजर पंजाब सरकार ने ईद की छुट्टी एक दिन आगे बढ़ा दी है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पंजाब में अब छह जुलाई के स्थान पर सात जुलाई को छुट्टी होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी वीरवार को छुट्टी की घोषणा की है।
विज्ञापन
ईद पर कल रहेगा अवकाश
हरियाणा सरकार ने ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगमों व शैक्षणिक संस्थानों में सात जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। पहले यह अवकाश छह जुलाई को घोषित था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत भी सात जुलाई को अवकाश रहेगा।