{"_id":"01d7b31ab7dd42566dbecfb6e4ecbcc1","slug":"egg-curry-with-pudina","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुदीने वाली एग करी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुदीने वाली एग करी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Jan 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
एग करी एक बहुत अच्छी डिश है। इसे सूपरफूड भी कहते हैं, क्योंकि इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। हर कोई अपने-अपने तरीके से एग करी बनाता है, लेकिन आज हम आपको मसालों से भरी पुदीने वाली टेस्टी-टेस्टी एग करी बनाना सिखाएंगे। आइये जानते हैं-
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
अंडा- 3-4
प्याज- 2 लहसुन- 4-5
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी पाउडर- 1
चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1
चम्मच पुदीने की पत्ती- 1 डन्ठल
धनिया पत्ती- 1 डन्ठल
जीरा- 1 चम्मच
टमैटो सॉस- 1
चम्मच पानी- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम मसाला- चुटकीभर
तेल- 3 चम्मच
विधि-
विज्ञापन
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट
सामग्री-
अंडा- 3-4
प्याज- 2 लहसुन- 4-5
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी पाउडर- 1
चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1
चम्मच पुदीने की पत्ती- 1 डन्ठल
धनिया पत्ती- 1 डन्ठल
जीरा- 1 चम्मच
टमैटो सॉस- 1
चम्मच पानी- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम मसाला- चुटकीभर
तेल- 3 चम्मच
विधि-
- प्याज को छीले और 4 भागों में काटें।
- मिक्सी में प्याज, पुदीने की पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को पीस कर पेस्ट बना लें।
- उबले अंडे को छील कर उसे फ्राई पैन में तेल डाल कर हल्का भूरा फ्राई कर दें।
- पैन में तेल कम कर के उसमें जीरा डालें।
- फिर उसमें पीसा गया पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर भूनें।
- जब मसाला तैयार हो जाए तब उसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर पकाएं।
- इसके बाद कटे टमाटर डाल कर चलाएं और फिर पानी डाल कर उबालें।
- जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें फ्राई किये हुए अंडे डालें और हल्के से मिलायें।
- आंच बंद कर के पुदीने वाली अंडा करी को गरम गरम चावल के साथ सर्व करें।
विज्ञापन