फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   92 people got incentive of 48.36 lakhs for buying electric vehicle in Chandigarh

Chandigarh News: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 92 लोगों को मिला 48.36 लाख का इंसेंटिव, दिखने लगा EV नीति का असर

Mon, 26 Dec 2022 02:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 02:55 PM IST
सार

चंडीगढ़ प्रशासन ने सितंबर माह में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति लागू की है। इसके अनुसार सभी तरह के ईवी को खरीदने पर लोगों को इंसेंटिव देने का प्रावधान है।

विज्ञापन
92 people got incentive of 48.36 lakhs for buying electric vehicle in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासन ने सितंबर माह में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति लागू की है। इसके अनुसार सभी तरह के ईवी को खरीदने पर लोगों को इंसेंटिव देने का प्रावधान है। लोगों ने अब नीति का लाभ लेना शुरू कर दिया है। अब तक 124 लोगों ने ईवी खरीदने के बाद इंसेंटिव के लिए आवेदन दिया है, जिसमें से 92 लोगों को 48.36 लाख रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) की तरफ से लोगों को ये इंसेंटिव जारी किया जा रहा है। ईवी नीति के तहत ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को इंसेंटिव दिया जा रहा है। क्रेस्ट के सीईओ देबेंद्र दलाई ने बताया कि उनके पास इंसेंटिव के लिए लोगों के आवेदन आ रहे हैं, जिनको प्रमुखता के आधार पर मंजूरी दी जा रही है।

विज्ञापन

 

बताया कि अब तक 48.36 लाख रुपये के करीब राशि इंसेंटिव के रूप में जारी की जा चुकी है। 124 लोगों ने ईवी खरीदने के बाद आवेदन किया है, जिसमें से 92 लोग इंसेंटिव का लाभ ले चुके हैं। बता दें कि नीति के अनुसार अगले दो साल में पेट्रोल बाइक बंद हो जाएंगी। सिर्फ ई-बाइकों का ही पंजीकरण होगा। पांच वर्षों में पेट्रोल-डीजल की कारों को भी आधा करने की तैयारी है। नीति के अनुसार शहर के सभी पेट्रोल पंपों के मालिकों को छह महीने में अपने यहां चार्जिंग स्टेशन लगाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों के लिए लोगों ने लिया इंसेंटिव
इंसेंटिव के लिए सबसे अधिक दोपहिया ई-वाहनों के केस आ रहे हैं। जिन 124 लोगों ने इंसेंटिव के लिए आवेदन किया है। इनमें 32 चार पहिया ई-वाहन, 91 दोपहिया ई-वाहन और एक तीन पहिया वाहन शामिल है। इनकी कुल इंसेंटिव राशि 80.13 लाख रुपये के करीब बनती है जबकि जिन 92 वाहनों के लिए लोगों को 48.36 लाख रुपये के करीब इंसेंटिव जारी किया गया है, उनमें 17 चारपहिया वाहन और 75 दोपहिया वाहन शामिल है। उपरोक्त राशि में 14.71 लाख का अर्ली बर्ड इंसेंटिव भी शामिल है। ये इंसेंटिव उन वाहनों चालकों को दिया जा रहा है, जो 31 मार्च 2023 से पहले पंजीकृत होंगे।


यहां ई-वाहन कर सकते हैं चार्ज
वर्तमान में सेक्टर-19 के कम्युनिटी हॉल पार्किंग एरिया, सेक्टर-24ए में पब्लिक पार्किंग एरिया, सेक्टर-50 के बिजनेस कॉलेज, सेक्टर-42 के पॉम गार्डन, सारंगपुर के बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-31ए के जैपनीज गार्डन में दो और सेक्टर-42 की लेक पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा क्रेस्ट की तरफ से शहरभर में 44 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed