{"_id":"4a4ee83f59d60c56a56b686a9a114637","slug":"education-minister-rambilas-sharma-son-in-law-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के दामाद का निधन, संस्कार में सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री के दामाद का निधन, संस्कार में सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
Updated Fri, 13 Mar 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ तथा हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के दामाद डॉ. प्रशांत शर्मा का शुक्रवार को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी के कारण देहांत हो गया।
विज्ञापन
उनका इलाज गुड़गांव के पारस अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी अंतिम सांस ली। उनको मुखाग्नि उनके छोटे भाई तुषार शर्मा ने दी। उनके अंतिम संस्कार में सीएम मनोहरलाल खट्टर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज समेत कई मंत्रियों, सांसदों व विधायकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
डाक्टर प्रशांत 42 वर्ष के थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी आशा शर्मा तथा एक लड़का उम्र 7 वर्ष और एक लड़की उम्र 11 वर्ष छोड़ गए है। डॉक्टर शर्मा का लंबे समय से इलाज चल रहा था। उनका दाह संस्कार रेवाड़ी रोड नारनौल पर स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। जहां सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। उनके साथ शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री विक्रम ठेकेदार, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, उचाना की विधायिका प्रेमलता, सांसद धर्मवीर सिंह, रेवाडी के विधायक रणधीर कापडिवास, नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, अटेली की विधायिका संतोष यादव, नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह यादव तथा उपायुक्त अतुल कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अमला व अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।