फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department released LTC amount in Haryana

शिक्षकों को सौगात: गर्मियों की छुट्टी में परिवार संग घूम सकेंगे, निदेशालय ने जारी की 82 करोड़ की राशि

Mon, 22 May 2023 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 May 2023 08:57 PM IST
सार

एक जून से प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां होनी हैं। इसके बाद जिला स्तर पर डीईओ के माध्यम से यह राशि दी जानी है। उधर, शिक्षकों ने अभी से गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Education Department released LTC amount in Haryana
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों में हरियाणा के शिक्षक अपने परिवार के साथ सैर सपाटा कर सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2020 से 2023 के अंतर्गत शिक्षकों को लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) के लिए 82 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। सबसे अधिक हिसार और सबसे कम मेवात जिले को राशि मिली है। इसके अलावा, गैर शैक्षणिक स्टाफ लिपिक और चौकीदारों के लिए प्रत्येक जिले के लिए 5-5 लाख रुपये दिए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक शिक्षक को चार साल बाद घूमने-फिरने के लिए अतिरिक्त राशि जारी की जाती है। विभाग की ओर से जारी बजट के साथ-साथ हिदायतें भी दी गई हैं कि एलटीसी बजट को इसी वर्ष के अंत तक खर्च करना जरूरी है। इसके साथ ही फील्ड कर्मियों के लिए अलग से एलटीसी का बजट जारी किया गया है। गौरतलब है कि एक जून से प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां होनी हैं। इसके बाद जिला स्तर पर डीईओ के माध्यम से यह राशि दी जानी है। उधर, शिक्षकों ने अभी से गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


           जिलों को वितरित राशि
जिला राशि
हिसार 6.60 करोड़
सोनीपत 5.25 करोड़
भिवानी 4.89 करोड़
जींद 4.86 करोड़
करनाल 4.63 करोड़
गुरुग्राम 4.39 करोड़
रोहतक 3.95 करोड़
सिरसा 3.87 करोड़
झज्जर 3.83 करोड़
कैथल 3.71 करोड़
रेवाड़ी 3.69 करोड़
कुरुक्षेत्र 3.55 करोड़
नारनौल 3.54 करोड़
पानीपत 3.29 करोड़
अंबाला 3.37 करोड़
फतेहाबाद 3.32 करोड़
फरीदाबाद 3.12 करोड़
यमुनानगर 2.81 करोड़
चरखी-दादरी 2.33 करोड़
पलवल 2.27 करोड़
पंचकूला 2.18 करोड़
मेवात 1.98 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed