फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED to search records of Mukhtar Ansari properties in Punjab

Punjab: पंजाब में मुख्तार अंसारी की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालेगी ED, यूपी के 11 ठिकानों पर पड़ चुके छापे

Sat, 20 Aug 2022 08:01 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Aug 2022 08:01 AM IST
सार

पंजाब में अंसारी के रियल एस्टेट के कारोबार की देखरेख साला शहजाद कर रहा है। शहजाद उत्तर प्रदेश पुलिस को कई मामले में वांछित है। इस कारोबार में शहजाद की मदद पंजाब का एक नामी गैंगस्टर कर रहा है। इस कार्य में शहजाद के साथ कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं।

विज्ञापन
ED to search records of Mukhtar Ansari properties in Punjab
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पंजाब में मुख्तार की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी कर रहा है। राज्य में कई सफेदपोशों के साथ मुख्तार अपने साले शहजाद के जरिये रियल एस्टेट कारोबार कर रहा है। यूपी में अंसारी के गुरुवार को 11 ठिकानों पर छापों के बाद पंजाब में भी हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन


माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के यहां मनी लांड्रिंग के एक मामले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और दिल्ली में ठिकानों पर ईडी ने छापे मारे। सूत्रों के अनुसार गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में अंसारी के परिवार के घर, लखनऊ के डालीबाग इलाके में अफजल की संपत्ति के अलावा, हुसैनगंज में मुख्तार के सहयोगियों के स्वामित्व वाली एक इमारत की तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी के छापे 2021 में प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में मारे गए। अब ईडी यूपी के बाद पंजाब में मुख्तार के रियल एस्टेट कारोबार में लगे पैसे और उसकी संपत्तियों के रिकॉर्ड खंगालने जा रही है। पंजाब में ईडी के सूत्रों के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही सूबे में मुख्तार से जुड़े लोगों के घरों पर छापे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साला शहजाद देखता है कारोबार
पंजाब में अंसारी के रियल एस्टेट के कारोबार की देखरेख साला शहजाद कर रहा है। शहजाद उत्तर प्रदेश पुलिस को कई मामले में वांछित है। इस कारोबार में शहजाद की मदद पंजाब का एक नामी गैंगस्टर कर रहा है। इस कार्य में शहजाद के साथ कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं।


पंजाब में इसलिए किया निवेश
पंजाब में रियल एस्टेट में अंसारी का पैसा लगाने की एक वजह यह भी है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार उसके कारोबार को अब तक बहुत नुकसान पहुंचा चुकी है। साथ ही यूपी में 32 साल से अंसारी के रियल एस्टेट कारोबार देखने वाले प्रापर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्र भी सरकार के निशाने पर हैं। ऐसे में मुख्तार के लिए पंजाब सूबा सबसे मुफीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed