फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED steps hard on congress top ups politics hots up

हुड्डा बोले, कर लें जी भरकर जांच, कुछ गलत नहीं मिलेगा, विज का तंज, कर्मों का फल भुगत रहे कांग्रेसी

Sun, 28 Jul 2019 12:28 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
ED steps hard on congress top ups politics hots up
हरियाणा में सियासत गर्म - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कांग्रेसी दिग्गजों पर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से सियासत गरमा गई है। कांग्रेसियों ने इस कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग बताया हैं, वहीं भाजपा के नेता इसे कर्मों का फल बता रहे हैं।

विज्ञापन


हुड्डा बोले, कर लें जी भरकर जांच, कुछ गलत नहीं मिलेगा
ईडी से दो दिन चली पूछताछ के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह पूछताछ पंचकूला में इंडस्ट्रियल प्लॉटों के आवंटन से संबंधित थी। मानेसर लैंड आवंटन की तो कोई बात तक नहीं हुई। 
विज्ञापन


पंचकूला इंडस्ट्रियल प्लॉट आवंटन मामले में उनसे जो कुछ पूछा गया, उन्होंने इसका जवाब दिया और अपने बयान दर्ज करवाए। मगर कुछ लोगों ने इस जांच को बिना जांचे-समझे मानेसर लैंड आवंटन से जोड़ दिया। हुड्डा ने कहा यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष भावना के चलते भाजपा करवा रही है। लेकिन वे इससे डरने वाले नहीं। भाजपा जी भरकर जांचें करवा लें, कुछ भी गलत नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी एक भी पैसे की संपत्ति अभी तक किसी ने अटैच नहीं की है। कुछ भी गलत नहीं किया है और वे हर जांच का सामना करने को तैयार हैं। कुलदीप बिश्नोई के मामले में हुड्डा ने कहा कि कुलदीप अपनी आयकर जरूर भरते होंगे, तो इस समय आयकर विभाग ने यह कार्रवाई क्यों की है पता नहीं, मगर ये निदंनीय है।

ट्वीट पर कुलदीप का झलका दर्द

आयकर विभाग की कार्रवाई झेलने के बाद आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर अपना दर्द समर्थकों को बताने का प्रयास किया। कुलदीप ने कहा कि ‘जिस प्रकार से भाजपा ने राजनीतिक द्वेष से मुझे व मेरे परिवार को 4 दिन तक प्रताड़ित करने का प्रयास किया, यह उनकी छोटी सोच है। मेरी बूढ़ी और बीमार मां को भी नहीं बख्शा गया। 

मैंने हमेशा ईमानदारी और सिद्धांतों का जीवन जिया है, न मैं भाजपा से कभी डरा और न डरूंगा। ‘फूंक मारकर बुझाने की बहुत नाकाम कोशिश थी वो, अरे हम वो चिराग हैं, जिसे आंधियों ने पाला है।’ समर्थकों से अपील साथ रहना।’

विज ने कसा तंज, कर्मों का फल भुगत रहे कांग्रेसी
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस पर तंज करते हुए कहा कि यह कार्रवाई तो कांग्रेसियों के कर्मों का फल है, जो भुगतना ही पड़ेगा। विज ने कहा कि कोई फीडबैक मिलने पर कार्रवाई करना सरकार का काम है। 

कुलदीप बिश्नोई पर ईडी रेड के बाद सारा देश जानना चाहता है कि आखिर पूर्व सीएम भजन लाल इतने अमीर कैसे बने? विज ने शायराना अंदाज में कहा कि इफ्तदाये इश्क होता है क्या, आगे आगे देखिए होता है क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed