अवैध खनन का मामला: पंजाब सीएम चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी की कार्रवाई जारी, अब तक 10.7 करोड़ रुपये मिले
पंजाब में रेत खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है। अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि ईडी मामले के 26 आरोपियों से पूछताछ करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध बालू खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को ईडी ने 10 स्थानों पर छापे मारे थे। इस दौरान जांच एजेंसी ने हनी और उसके सहयोगी के आवास से छह करोड़ रुपये और प्रापर्टी के कागजात बरामद किए थे। बुधवार को एजेंसी ने 3.9 करोड़ रुपये की नकदी और बरामद की है। अब तक इनके ठिकानों से 10.7 करोड़ रुपये की नकदी छापेमारी के दौरान बरामद की जा सकी है।
Enforcement Directorate recovers Rs 3.9 crores more from the residential premises of Bhupinder Singh Honey during ongoing raids. Around Rs 10.7 crores recovered so far from raids, says an ED official.विज्ञापन— ANI (@ANI) January 19, 2022
सूत्रों के मुताबिक हनी के घर से चार करोड़ व संदीप के आवास से दो करोड़ रुपये मिले हैं। अधिकारियों की एक टीम फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव बुग्गां कलां में कांग्रेस के पूर्व सरपंच रणदीप सिंह बुग्गा के घर भी पहुंची। यहां भी पूरे दिन अधिकारियों की टीम डेरा डाले रही। सभी जगहों पर जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
इस मामले में मारे हैं छापे
सूत्रों से पता चला है कि साल 2018 में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह राज्य के मुख्यमंत्री थे, उस समय अवैध खनन का मामला सामने आया था। पंजाब पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में चालान पेश कर दिया था। हालांकि उसमें भूपिंदर सिंह का नाम नहीं था। एफआईआर के मुताबिक इस मामले में 26 आरोपी हैं। इसमें शामिल छह ठेकेदारों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी कुदरतदीप सिंह ने दो निदेशकों संदीप सिंह और भूपिंदर सिंह के साथ नई कंपनियां बनाई थीं।
चुनाव करीब हैं, इसलिए दबाव बनाने के लिए मुझे व मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। हम हर तरह का दबाव, परेशानियां सहने को तैयार हैं। वे कामयाब नहीं होंगे, हम अपना प्रचार जारी रखेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी, सीएम, पंजाब