{"_id":"6695e89a2ea4065db600ad89","slug":"ed-raids-liquor-baron-deep-malhotra-s-premises-in-faridkot-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड, 38.15 लाख कैश और दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड, 38.15 लाख कैश और दस्तावेज जब्त
Tue, 16 Jul 2024 06:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:14 PM IST
सार
शराब कारोबारी व पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के कई ठिकानों पर ईडी ने रेड की है। ईडी के टीमों ने इन ठिकानों पर सुबह छह बजे से देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया और इन ठिकानों से 38.15 लाख की नकदी व कुछ संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त किया।
विज्ञापन
शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर ईडी की रेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शराब नीति घोटाले में घिरे पूर्व विधायक व शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने फिरोजपुर के जीरा स्थित उनकी शराब फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने उनके आवास, दफ्तर, फैक्ट्री के अलावा अन्य ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान ईडी के टीमों ने इन ठिकानों पर सुबह छह बजे से देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया और इन ठिकानों से 38.15 लाख की नकदी व कुछ संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ईडी के जालंधर जोन ने पर्यावरण अपराध से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस के संबंध में मंगलवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत पंजाब के फरीदकोट, जीरा के अलावा दिल्ली और मध्य प्रदेश में मेसर्स मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। फरीदकोट से पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा, उनके बेटे गौतम मल्होत्रा समेत उनके परिवार के मालिकाना हक वाली यह शराब कंपनी ओएसिस ग्रुप ऑफ कंपनीज का हिस्सा है।
ईडी सूत्रों के अनुसार फिरोजपुर के जीरा के पास इस कंपनी की शराब फैक्ट्री पर नियमों की अनदेखी करके फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र की मिट्टी व पानी को प्रदूषित करने के आरोप है। यह मामला संसद के शून्यकाल में भी उठा था। इसके बाद केंद्रीय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केंद्रीय भूजल बोर्ड के साथ फैक्ट्री समेत आसपास के क्षेत्र का दौरा करके रिपोर्ट भी तैयार की थी। इस निरीक्षण रिपोर्ट में फैक्ट्री द्वारा कई आधारों पर पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन सामने आया। इसके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए कंपनी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ईडी के अनुसार जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत अपराध पीएमएलए, 2002 के तहत अनुसूचित अपराध हैं इसलिए ईडी ने पीएमएलए के तहत जांच शुरू कर दी है और इसके तहत ही मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार ईडी की छापेमारी के दौरान फरीदकोट में ईडी की टीम ने 38.15 लाख की नकदी के अलावा कुछ दस्तावेज भी जब्त किए है। मालूम हो कि जीरा शराब फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के मामले को लेकर आसपास के गांवों के किसानों द्वारा विभिन्न संगठनों की अगुवाई में संघर्ष के तहत विरोध प्रदर्शन व धरने भी दिए जा रहे हैं। इससे पहले भी ईडी ने दिल्ली के शराब नीति घोटाले में भी दीप मल्होत्रा के खिलाफ कार्रवाई की थी और उनके बेटे गौरव मल्होत्रा को गिरफ्तार भी किया गया था।