फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED Raids 25 Locations Linked To Former Punjab Minister Ashu In Money Laundering Probe

Punjab: पूर्व मंत्री आशु के ठिकानों समेत 25 स्थानों पर ED का छापा, तीन करोड़ रुपये जब्त, 16 घंटे चली कार्रवाई

Fri, 25 Aug 2023 08:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

ईडी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम के राजगुरु नगर की कोठी में भी छापा मारा था। यह रेड इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की सरकारी जमीनों में हुई करोड़ों की धांधली के मामले में की गई। ईडी ने पूर्व चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के हैबोवाल निवास पर भी जांच की है।

विज्ञापन
ED Raids 25 Locations Linked To Former Punjab Minister Ashu In Money Laundering Probe
लुधियाना में ईडी की छापेमारी के दौरान भारत भूषण आशु के घर के बाहर खड़ा अर्धसैनिक बल का जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशु के घर के अलावा 25 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान ईडी को आशु के घर और अन्य स्थानों से करीब तीन करोड़ रुपये की रकम मिली। इसे एजेंसी ने जब्त कर ली है। गौरतलब है कि ईडी ने लुधियाना, नवांशहर और मुल्लांपुर समेत कुल 25 जगहों पर गुरुवार को छापा मारा था। इनमें पूर्व मंत्री आशु, तीन अधिकारियों, चार ठेकेदार और एक कांग्रेस नेता से जुड़े स्थानों पर एजेंसी ने पड़ताल की थी।

विज्ञापन


ईडी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम के राजगुरु नगर की कोठी में भी छापा मारा था। यह रेड इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की सरकारी जमीनों में हुई करोड़ों की धांधली के मामले में की गई। ईडी ने पूर्व चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के हैबोवाल निवास पर भी जांच की है।

विज्ञापन

आशु के घर चली 16 घंटे जांच, बैंक खातों व जमीनों का ब्योरा लिया

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के घर 16 घंटे प्रवर्तन निदेशालय की जांच चली। इस दौरान ईडी ने जहां आशु के घर से कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं वहीं, संपत्तियों और बैंक खातों का ब्योरा लिया। पूर्व मंत्री की पत्नी ममता आशु का कहना है कि जब ईडी ने उनके घर में दबिश दी तो वे मंदिर में थीं। यह छापा नहीं बल्कि सर्च है। विजिलेंस किसी पर केस दर्ज करती है तो ईडी जरूर सर्च करती है। ईडी के करीब छह अधिकारियों ने आशू से पूछताछ की। बता दें कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला में दो हजार करोड़ रुपये घोटाले का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed