Chandigarh: नोएडा अथाॅरिटी के पूर्व सीईओ के घर ईडी ने दी दबिश, एक करोड़ कैश और 12 करोड़ के हीरे बरामद
चंडीगढ़ में ईडी की टीम ने रिटायर्ड आईएएस और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के घर दबिश दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहिंदर सिंह पर साल 2007 से 2011 के बीच बसपा सरकार के कार्यकाल में लखनऊ में 1400 करोड़ के घोटालों और नोएडा में एक निजी बिल्डर्स को 330 फ्लैट बनवाने में फायदा पहुंचाने का आरोप है। बीते बुधवार काे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। ईडी की कई घंटे तक चली जांच में करोड़ों के हीरे व सोने की ज्वेलरी और भारी मात्रा नकदी बरामद हुई है। ईडी की जांच अभी जारी है।
नवंबर 2011 में मोहिंदर सिंह नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ बने थे। इस दौरान शारदा एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के नाम से आदित्य और आशीष गुप्ता नोएडा में बुलेवार्ड नामक रिहायशी अपार्टमेंट का निर्माण कर रहे थे। इस प्रोजेक्ट में 330 फ्लैट बनाने के लिए निवेशकों से 636 करोड़ रुपये जुटाए गए थे लेकिन कंपनी ने लोगों को फ्लैट देने के बजाय प्रोजेक्ट की सात एकड़ भूमि दूसरे बिल्डर को बेच दी थी। ईओडब्ल्यू ने कंपनी और निदेशकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे, जिसकी जांच ईडी को सौंपी गई थी। जांच में पता चला कि कंपनी संचालक गुप्ता बंधुओं को मोहिंदर सिंह ने नियमों के विरुद्ध जाकर लाभ पहुंचाया था।