{"_id":"61fe18a8310e15072d203131","slug":"ed-may-take-action-against-cm-charanjit-channi-after-his-nephew-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भतीजे हनी की गिरफ्तारी के बाद चन्नी को भी जांच के दायरे में लाएगी ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भतीजे हनी की गिरफ्तारी के बाद चन्नी को भी जांच के दायरे में लाएगी ईडी
Sat, 05 Feb 2022 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:58 AM IST
सार
ईडी के उच्चाधिकारी सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। हनी के यहां से दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। जांच के दायरे में चन्नी के निकटवर्ती रिश्तेदार राडार पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ईडी की गिरफ्त में भूपिंदर हनी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कांग्रेस की तरफ से अगले सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार चरणजीत चन्नी पर ईडी की कार्रवाई का डर मंडराने लगा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात को सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया, जिसके बाद पंजाब की सियासत गरमा गई थी। सूत्रों के अनुसार, ईडी चन्नी के भतीजे हनी के जरिये चन्नी तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
ईडी ने आशंका जताई है कि करीब 3 करोड़ रुपये ट्रांसफर-पोस्टिंग के जरिये कमाए गए। इसके अलावा अन्य पैसे अवैध खनन से कमाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक हनी ने सर्च के दौरान अपने बयान में कहा था कि लुधियाना में मिले 4.09 करोड़ रुपये, संदीप कुमार के ठिकाने पर मिले 1.99 करोड़ रुपये और मोहाली में मिले 3.89 करोड़ रुपये का संबंध उनसे है। उसने यह भी कबूल किया है कि उन्होंने यह सारे पैसे माइनिंग से जुड़ी फाइलों को क्लीयर कर और अधिकारियों का ट्रांसफर करवा कर बनाए हैं।
विज्ञापन
ईडी के उच्चाधिकारी सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। हनी के यहां से दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। जांच के दायरे में चन्नी के निकटवर्ती रिश्तेदार राडार पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन