फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED attaches property worth Rs 58 lakh of Ludhiana travel agent

Ludhiana: ट्रैवल एजेंट के खिलाफ ED का एक्शन, 58 लाख की प्रापर्टी की कुर्क, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 08:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jun 2023 08:56 PM IST
सार

ईडी ने नीतिश घई की करीब 58 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की है। ट्रैवल एजेंट नीतिश घई ने 2015-16 में लोगों को विदेश भेजने का कारोबार शुरु किया था। उसने लोगों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। इसके बाद कई लोगों ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
ED attaches property worth Rs 58 lakh of Ludhiana travel agent
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले लुधियाना के ट्रैवल एजेंट नीतिश घई के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी एक्शन लेना शुरु कर दिया है। लुधियाना और जालंधर समेत कई थानों में 100 से अधिक धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में नामजद नीतिश घई के मामले की जानकारी दोनों जिलों की पुलिस ने ईडी को भी दी थी। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई शुरु की।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ईडी ने नीतिश घई की करीब 58 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की है। ट्रैवल एजेंट नीतिश घई ने 2015-16 में लोगों को विदेश भेजने का कारोबार शुरु किया था। उसने लोगों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। इसके बाद कई लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। आईपीएस अधिकारी सुरिंदर लांबा ने जब ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की तो नीतिश घई पर विभिन्न थानों में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ समय बाद जालंधर पुलिस ने नीतिश घई को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आया कि नीतिश घई और उसके परिवार ने चार से पांच साल में करोड़ों रुपये की प्रापर्टी बनाई है। बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस ने ईडी को पत्र लिख जांच करने को कहा था। इसके बाद लुधियाना में नीतिश घई के खिलाफ शिवसेना ने कई दिनों तक मोर्चा खोल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लुधियाना पुलिस ने भी ईडी से जांच का पत्र लिखा था। बता दें कि नीतिश घई ने कई मामलों में समझौते भी कर चुका है। मगर कई मामलों में वह जमानत पर है। सूत्र बताते है कि ईडी ने लुधियाना में उसकी करीब 58 लाख रुपये की प्रापर्टी अटैच की है। अब ईडी आगे की जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed