{"_id":"65f2e7a0a9a53f5ce10b3119","slug":"ed-attaches-properties-of-former-punjab-minister-sadhu-singh-dharamsot-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु सिंह धर्मसोत पर एक्शन: ईडी ने उनकी और बेटे की संपत्ति की जब्त, 4.58 करोड़ रुपये है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु सिंह धर्मसोत पर एक्शन: ईडी ने उनकी और बेटे की संपत्ति की जब्त, 4.58 करोड़ रुपये है कीमत
Thu, 14 Mar 2024 05:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:37 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने उनकी और उनके बेटे की सपंत्ति को जब्त किया है। इसकी कीमत 4.58 करोड़ रुपये है। आरोप है कि आय के ज्ञात स्त्रोतों के अधिक संपत्ति उन्होंने अर्जित की है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी की जांच में पाया गया कि धर्मसोत ने एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि के उन्होंने और उनके बेटे के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस दौरान वे पंजाब में वन मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
जांलधर ईडी ने 13 मार्च 2024 को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटे की 4.58 करोड़ रुपये की विभिन्न संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। कुर्की में चार अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें दो आवासीय भूखंड, एक निर्मित आवासीय घर और पंजाब में एक आवासीय फ्लैट के साथ-साथ बैंक शेष और म्यूचुअल फंड में निवेश समेत अचल और चल संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। ईडी जांच में यह पाया गया कि धर्मसोत ने अनुसूचित अपराधों से संबंधित आय से अधिक 6.34 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।