{"_id":"628de933b21da1186961ec56","slug":"ed-arrests-karnal-based-businessman-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ED ने करनाल के व्यवसायी को गिरफ्तार किया, 155 करोड़ के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ED ने करनाल के व्यवसायी को गिरफ्तार किया, 155 करोड़ के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Wed, 25 May 2022 02:00 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, करनाल
पीटीआई, करनाल
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 May 2022 02:00 PM IST
सार
एजेंसी के अनुसार, मित्तल 'महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख निदेशक हैं। उन्होंने बैंक अधिकारी के साथ मिलकर धोखाधड़ी से लेटर ऑफ क्रेडिट की सीमा 21 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 195 करोड़ रुपये कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने 155 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत करनाल के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार मित्तल को हिरासत में लिया गया और मंगलवार को पंचकूला में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने उन्हें चार दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
ईडी ने आरोप लगाया कि मित्तल ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया और उन्होंने प्रासंगिक सूचनाओं को छुपाने का सहारा लिया। एजेंसी के मुताबिक वह जांच को भी गुमराह कर रहे थे।
विज्ञापन
एजेंसी के अनुसार, मित्तल 'महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख निदेशक हैं। उन्होंने बैंक अधिकारी के साथ मिलकर धोखाधड़ी से लेटर ऑफ क्रेडिट की सीमा 21 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 195 करोड़ रुपये कर दी है। बाद में इसे नकली आयात से सिंगापुर स्थित मित्तल की संबंधित संस्थाओं को भेज दिया गया था। उन्होंने बैंक को 155 करोड़ रुपये का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया और खुद को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया। सीबीआई की एफआईआर के बाद मित्तल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला प्रकाश में आया।