फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED arrests close aide of Congress leader bharat bhushan Ashu in tender case

Punjab: टेंडर घोटाले में कांग्रेस नेता राजदीप नागरा गिरफ्तार, पांच दिन रिमांड पर, पूर्व मंत्री की कस्टडी बढ़ी

Thu, 05 Sep 2024 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले मामले में ईडी बुधवार सुबह चार बजे खन्ना के गांव इकोलाही में कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर पर रेड की थी। इस दाैरान एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में स्थित उसकी आढ़त की दुकान पर जांच की गई।  

विज्ञापन
ED arrests close aide of Congress leader bharat bhushan Ashu in tender case
राजदीप सिंह नागरा गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के करीबी सहयोगी राजदीप सिंह नागरा को प्रवर्तन निदेशालय ने टेंडर घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद ईडी ने राजदीप सिंह को जज धर्मेंद्र पाल सिंगल की कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार के समय पंजाब में दो हजार करोड़ के ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के बाद अब ईडी ने उनके करीबी कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए राजदीप सिंह को ईडी ने वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरमिंदर पाल सिंगला की अदालत में पेश किया। ईडी के अधिकारियों ने कोर्ट से राजदीप का सोमवार तक रिमांड हासिल कर लिया है। हालांकि ईडी की ओर से सात दिन के रिमांड की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ भारत भूषण आशु की भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेशी करवाई गई। कोर्ट ने आशु की न्यायिक हिरासत 19 तक बढ़ाई है। बता दें कि बुधवार की सुबह चार बजे से ही राजदीप सिंह के ठिकानों पर रेड चल रही थी। राजदीप सिंह खन्ना में आढ़ती है व रेड के दौरान राजदीप सिंह के ठिकानों से ईडी को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने राजदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद राजदीप सिंह को अदालत में पेश किया गया व कोर्ट ने पांच दिन का रिमांड दे दिया है।

आशु पंजाब के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं। वे लुधियाना (पश्चिम) के विधायक रहे हैं। पंजाब खाद्य विभाग में टेंडर घोटाले के संबंध में पंजाब सतर्कता ब्यूरो की एफआईआर से धन शोधन की जांच शुरू हुई जिसके बाद आशू को अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था।


बुधवार तड़के ही खन्ना में कांग्रेसी नेता एवं आढ़ती राजदीप सिंह के घर के अलावा उनके कारोबार के ठिकानों पर ईडी ने दस्तक दी। खन्ना के सिटी सेंटर में भी ईडी की एक टीम पहुंची। वहां दो कार्यालयों में रिकॉर्ड चेक किया गया। बताया जा रहा है कि राजदीप सिंह की आय से ज्यादा संपत्ति की भी जांच हो रही है।

जानना जरूरी है कि सिटी सेंटर पूर्व मंत्री करम सिंह गिल के बेटे एवं समराला से कांग्रेस के हलका इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल का है। वहीं राजदीप सिंह के घर तथा ठिकानों पर रेड के बाद सियासत भी गरमा सकती है। आने वाले दिनों में विरोधी दल कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी वर्णनीय है कि कुछ साल पहले खन्ना के बाहोमाजरा में पकड़ी नकली शराब फैक्टरी केस में भी राजदीप सिंह विवादों में घिरा था। विरोधियों ने राजदीप के खिलाफ केस दर्ज कर सीबीआई की जांच की मांग की थी। अब ईडी की रेड के साथ शराब फैक्टरी केस भी गरमा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed