फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED arrests 2 promoters, CA of Parabolic Drugs in money laundering case

Bank Fraud: ईडी ने पैराबोलिक ड्रग्स के दो प्रमोटरों और सीए को किया गिरफ्तार, 1626.74 करोड़ के घोटाले का आरोप

Sat, 28 Oct 2023 06:19 PM IST
नवीन दलाल पीटीआई
पीटीआई Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 28 Oct 2023 06:19 PM IST
सार

पैराबोलिक प्रमोटर विनीत गुप्ता सोनीपत स्थित अशोक विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक हैं, लेकिन 2021 में सीबीआई द्वारा उनके और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्होंने 2022 में शैक्षणिक संस्थान में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
ED arrests 2 promoters, CA of Parabolic Drugs in money laundering case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित फार्मा कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स के दो प्रमोटरों और एक कंपनी सीए को गिरफ्तार किया। विभाग ने कहा कि पैराबोलिक प्रमोटरों विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट एस के बंसल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


पैराबोलिक प्रमोटर विनीत गुप्ता सोनीपत स्थित अशोक विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक हैं, लेकिन 2021 में सीबीआई द्वारा उनके और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्होंने 2022 में शैक्षणिक संस्थान में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तीनों को चंडीगढ़ में एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगी।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एफआईआर से उपजा है जिसमें प्रमोटरों और फार्मा कंपनी पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम से 1626.74 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed