फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Economical Circular, Payment to Small Indutries in 45 Days, Return Filing in six months

फरमानः कंपनियों को 45 दिन में करना होगा छोटे उद्यमियों को भुगतान, 6 महीने में रिटर्न फाइल

Sat, 08 Dec 2018 02:10 PM IST
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 08 Dec 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Economical Circular, Payment to Small Indutries in 45 Days, Return Filing in six months
industry
छोटे उद्यमियों को समय पर भुगतान नहीं करने वाले कॉरपोरेट कंपनियों पर सरकार की टेढ़ी नजर है। इन कंपनियों को अब 45 दिन में छोटे उद्यमियों को भुगतान करना होगा। ऐसा नहीं करने वाली कंपनियों को कॉरपोरेट मंत्रालय के समक्ष छमाही रिटर्न फाइल करनी होगी। रिटर्न फाइल करते समय उन्हें यह बताना होगा कि उन पर छोटे उद्यमियों का कितना बकाया है और अभी तक इसका भुगतान क्यों नहीं किया गया। सरकार इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर चुकी है। इस नोटिफिकेशन के बाद बड़ी कंपनियों पर छोटे उद्यमियों को समय पर भुगतान करने का दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन


प्रभावित हो रहे छोटे उद्योग
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) के साथ वर्तमान में 6.50 करोड़ छोटे उद्यमी जुड़े हैं, जो किसी-न-किसी तरह बड़ी कंपनियों को सेवाएं दे रहे हैं। पंजाब में ही चार लाख ऐसे छोटे उद्यमी हैं, जिनका कारोबार समय पर भुगतान नहीं होने से प्रभावित हो रहा है। एमएसएमई एक्ट के अनुसार, कंपनी को सेवाएं लेने पर 60 दिन के अंदर भुगतान करना होता है। लेकिन कई मामलों में बड़ी कंपनियां छोटे उद्यमियों को समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। इसका सीधा असर लघु उद्योग पर पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर सोनीपत स्थित एक बड़ी साइकिल कंपनी को लुधियाना के करीब 400 छोटे उद्यमी माल सप्लाई कर चुके हैं, लेकिन बीते कई वर्षों से उन्हें भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उन उद्यमियों को अपने-अपने कारोबार बंद करने की नौबत आ चुकी है।
विज्ञापन


तिमाही की जाए रिटर्न फाइल की अवधि  
फेडरेशन ऑफ स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान बदीश जिंदल का कहना है कि सरकार का यह नोटिफिकेशन लघु उद्योग के लिए लाभदायक साबित होगा। उनका कहना है कि एमएसएमई एक्ट में 60 दिन के अंदर भुगतान का नियम है, इसलिए रिटर्न फाइल करने की अवधि छमाही से घटाकर तिमाही की जाए। साथ ही सरकार समय पर भुगतान नहीं करने वाली कंपनियों का नाम सार्वजनिक करे ताकि छोटे उद्यमी उनके चंगुल में न फंस सकें। इससे न सिर्फ छोटे उद्यमियों को फायदा होगा बल्कि यह भी पता चल सकेगा कि लघु उद्योग में विकास क्यों नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के कदम  से घटेगा बैंकों  का एनपीए  
एमएसएमई लुधियाना के निदेशक मेजर सिंह का कहना है कि इन कंपनियों से समय पर भुगतान नहीं मिलने से छोटे उद्यमी बैंकों का लोन समय पर नहीं चुका पा रहे हैं। इससे बैंक का एनपीए भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस नोटिफिकेशन के आने से छोटे कारोबारियों को समय पर भुगतान मिल सकेगा। इससे न सिर्फ छोटे उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छोटे उद्यमियों द्वारा बैंकों का लोन समय पर चुकाने से एनपीए भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed