{"_id":"cb645c78b642ede05e8227e5cc580912","slug":"eco-city-2-prepared-to-settle","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू चंडीगढ़ बनाने की ओर बढ़ाए सरकार ने कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू चंडीगढ़ बनाने की ओर बढ़ाए सरकार ने कदम
अमर उजाला मोहाली
Updated Fri, 25 Oct 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने न्यू चंडीगढ़ यानी मुल्लांपुर को बसाने की तैयारी जोराें पर शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट ने वीरवार को इको सिटी फेज-2 के लिए जमीन एक्वायर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी की। साथ ही किसानों को धारा-छह के तहत नोटिस दिए।
विभाग ने साफ किया है जमीन संबंधी किसी को भी यदि कोई ऐतराज है तो उन्हें लिखित रूप में अपने ऐतराज पुडा भवन में जमा कराने होंगे। तय समय अवधि के बाद आने वाले ऐतराजों पर कोई विचार नहीं होगा।
जानकारी के मुताबिक, इको सिटी फेज-2 तीन गांवों की जमीन में बसाई जानी है। इन गांवों में होशियारपुर, माजरा और तक्कीपुर का एरिया शामिल हैं। कुल 330 एकड़ करीब जमीन इस दौरान जगह एक्वायर होगी। जमीन एक्वायर करने संबंधी नोटिफिकेशन पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के सचिव ए वेनु प्रसाद ने जारी की।
विज्ञापन
साथ ही गमाडा मुलाजिमों को जमीन को कब्जे में लेने के लिए सर्वे करने के लिए कहा गया है। ताकि, जमीन एक्वायर करने संबंधी प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कुछ समय पहले गमाडा अधिकारियों से मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए 31 दिसंबर तक जमीन एक्वायर करने करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि नए साल में प्रोजेक्टों पर हल हाल में काम शुरू कर दिया जाएगा।
पड़ोस में बसेगी एजुकेशन सिटी व मेडिसिटी
सरकार मुल्लांपुर में इकोसिटी के अलावा एजुकेशन सिटी व मेडिसिटी भी बसा रही है। इन प्रोजेक्टों के शुरू होने से कई राज्यों के लोगों को उच्चस्तरीय शिक्षा व रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। महिंद्रा ने एजुकेशन सिटी में यूनिवर्सिटी बनाने के लिए हां कर दी है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियां भी शहर में दस्तक देने को तैयार है।
मेट्रो स्टेशन की योजना भी प्रस्तावित
गमाडा द्वारा मुल्लांपुर का निर्माण मास्टर प्लान के मुताबिक किया जा रहा है। यहां पर सड़कें आने वाले 50 सालों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन की योजना भी यहां प्रस्तावित है। कई प्राइवेट कंपनियां अपने हाउसिंग प्रोजेक्ट भी शहर में शुरू कर चुकी हैं। साथ ही मुल्लांपुर में फाइव व सेवन स्टार होटल बनाने की योजना भी है।