{"_id":"5a716dfa4f1c1baa1b8b49ba","slug":"earthquake-in-north-india-tremors-felt-in-punjab-haryana-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से हिला पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, सहमे लोग घरों से बाहर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से हिला पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, सहमे लोग घरों से बाहर निकले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : self
150 साल बाद लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण के दिन पूरा देश भूकंप के झटकों से हिल गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 12 बजकर 39 मिनट पर आए इस भूकंप से लोग इतने सहम गए कि घरों से बाहर आ गए। सड़कों पर जमघट लग गया।
मोहाली, पंचकूला और आसपास के गांवों में भी लोगों ने झटके महसूस किए। मोहाली में अफरा तफरी का माहौल है, पंचकूला में लोग सड़कों पर निकल आए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है और इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई है। मौसम विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।