फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Earthquake in Haryana: earthquake hits in Haryana and Delhi NCR

हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके, रेवाड़ी में भी डोली धरती

Fri, 03 Jul 2020 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jul 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Earthquake in Haryana: earthquake hits in Haryana and Delhi NCR
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। रेवाड़ी में ठीक शाम 7:00 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बता दे कि गांव राजपुरा खालसा में ज्यादा झटके महसूस किए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज आवाज के साथ कंपन महसूस किया गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में ये झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन


लगातार रोहतक में डोल रही धरती
बता दें कि इससे पहले ही हरियाणा के रोहतक में लगातार कई दिन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले रोहतक और आस-पास के क्षेत्र में26 जून दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही थी। भूकंप का केंद्र महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के पास रोहतक शहर से 17 किलोमीटर दूर अटायल गांव के पास रहा था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन


हलचल जमीन में दस किलोमीटर नीचे दर्ज की गई थी। रोहतक से गुजर रही महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट लाइन के नजदीक लगातार आ रहे भूकंपों पर राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की भी नजर है। रोहतक में पिछले तीन दिन से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए, 24 जून को 2.8, 25 जून को 2.2 और 26 जून को 2.8 तीव्रता के साथ धरती हिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed