फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   earthquake, earthquake in punjab, earthquake in india, amritsar, punjab

भूकंप के झटकों से हिले पंजाब के कई इलाके, लोगों में दहशत

Mon, 18 Jul 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 18 Jul 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
earthquake, earthquake in punjab, earthquake in india, amritsar, punjab
earthquake - फोटो : earthquake
फिरोजपुर में भूकंप के झटकों के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर सड़कों व गलियों में आ गए। कई पुरानी इमारतों में दरारें पड़ गई। 
विज्ञापन


फिरोजपुर निवासी प्रवीण, हर्ष कुमार, मंजू, निशा व रमेश कुमार ने बताया कि शाम के समय घर में बैठे चाय पी रहे थे कि भूकंप के जबरदस्त झटके के कारण गली में निकल कर खड़े हो गए। विकास कालोनी, रिखी कालोनी, फिरोजपुर छावनी व शहर के लोग घरों से निकल कर सड़कों, पार्क व गलियों में आ गए।
विज्ञापन


संतोष कुमार ने बताया कि झटकों से घर का सामान गिर गया। फिरोजपुर छावनी निवासी राजा ने बताया कि वह दुकान में बैठा काम कर रहा था। भूकंप आने दुकान का सामान गिर गया। सुखदेव सिंह ने बताया कि उसके घर की दीवार पर भूकंप के कारण दरार पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्तसर में विभिन्न जगहों पर भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। यह झटका एक साथ दो बार महसूस हुआ। ऐसे में घबराए ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed