फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E-rickshaw overturns after hitting shopkeeper crossing the road, passengers injured

Chandigarh News: सड़क पार कर रहे दुकानदार को टक्कर मारकर ई-रिक्शा पलटा, सवारियां घायल

Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after hitting shopkeeper crossing the road, passengers injured
मनीमाजरा। ओल्ड रोपड़ रोड पर ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही से सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने सड़क पार कर रहे एक स्थानीय दुकानदार को जोरदार मार दी। इस टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठी सवारी भी घायल हो गई। टक्कर लगने से दुकानदार राम कुमार (50) को काफी चोंटें आई हैं। उनके सिर और टांगों अलावा हाथों की उंगलियों में चोंटें आई हैं। घायल को पहले मनीमाजरा सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया गया। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

घायल राम कुमार ने बताया कि सुबह पौने दस बजे घर से दुकान आते हुए मनसा देवी चौराहे के पास सड़क पार करने लगे तो एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान सड़क पर ई-रिक्शा भी पलट गया। ई-रिक्शा में बैठी एक 45-50 साल की सवारी को भी चोटें आई हैं। राम कुमार का आरोप है कि ई-रिक्शा को नाबालिग चला रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि मनीमाजरा की सड़कों और बाजारों में में सैकड़ों ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। ज्यादातर चालक नाबालिग हैं। हैरानी की बात है कि नाबालिग चालकों को रोकने वाला कोई नहीं है। ओल्ड रोपड़ रोड मार्केट के प्रधान सुरेंद्र बब्बर मस्तू का कहना कि मनीमाजरा की सड़कों पर नाबालिग और बुजुर्ग ई-रिक्शा चलाते है, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है। ये लोग सड़क के बीचों-बीच कहीं भी ब्रेक मारकर पीछे आ रहे वाहनों को भी खतरे में डाल देते है। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले ओल्ड रोपड़ रोड के दुकानदारों ने ट्रैफिक डीएसपी और ट्रैफिक इंचार्ज के साथ बैठक कर ई-रिक्शा चालकों पर नकेल कसने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed