{"_id":"66c503cadb93b61e540ae5c7","slug":"dushyant-said-list-of-jjp-candidates-will-come-before-september-1-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-496483-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Assembly Election: एक सितंबर से पहले आएगी जजपा उम्मीदवारों की सूची, दुष्यंत बोले-युवाओं को देंगे मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Assembly Election: एक सितंबर से पहले आएगी जजपा उम्मीदवारों की सूची, दुष्यंत बोले-युवाओं को देंगे मौका
Wed, 21 Aug 2024 02:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:29 AM IST
सार
पिछले विधानसभा चुनाव में दस सीटें जीतने वाली जननायक जनता पार्टी में अब केवल तीन विधायक बचे हैं। भाजपा के साथ सरकार में साझीदार बनी जजपा इस बार अकेले ही मैदान में उतर रही है।
विज्ञापन
dushyant chautala
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने एक सितंबर से पहले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी करने का एलान किया है। इसमें सबसे ज्यादा युवाओं को मौका दिया जाएगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में ये बात कही।
दुष्यंत ने कहा कि एक सितंबर से पूर्व पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी। इसी दौरान उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करके प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जजपा ने सिरसा में होने वाले कार्यक्रम में अग्निवीरों को मुफ्त शिक्षा देने की बड़ी घोषणाएं की है। पार्टी जल्द महिला, किसान, कमजोर वर्ग के हित में घोषणाएं करेगी।
दुष्यंत ने बताया कि सरकार में हिस्सेदारी के दौरान 2019 के अपने चुनाव घोषणा पत्र के प्रत्येक बिंदु पर पार्टी ने काम किया था। कुरुक्षेत्र में रविदास मंदिर निर्माण, 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बीसीए को आठ प्रतिशत आरक्षण जैसी अनेक घोषणाओं पर काम करके दिखाया है।