फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dushyant kumar gautam, ram chander jangra filed nominations for rajya sabha election

Rajya Sabha Election: हरियाणा से रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम ने भरा नामांकन

Fri, 13 Mar 2020 02:31 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Mar 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
dushyant kumar gautam, ram chander jangra filed nominations for rajya sabha election
नामांकन भरते राज्यसभा उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम में नामांकन भर दिया है। दोनों शुक्रवार को नामांकन भरने पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा के लिए दो नामों रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत कुमार गौतम के नाम पर मुहर लगाई। जांगड़ा मूलरूप से रोहतक निवासी है, तो गौतम दिल्ली की राजनीति व संगठन में सक्रिय हैं। गौतम भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के सह संयोजक भी रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों के नामों के बाद हरियाणा के उन भाजपा दिग्गजों की उम्मीदों को झटका लगा है, जो राज्यसभा में जाने के लिए राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक जबरदस्त लॉबिंग में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं में मुख्य रूप से पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा शामिल है। ये तीनों पूर्व मंत्री इस बार विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद राज्यसभा में जाने के लिए जीतोड़ कोशिशों में जुटे हुए थे।

जातीय समीकरण साधकर तय किए गए नाम

भाजपा हाईकमान ने राज्यसभा सदस्य पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए जातीय समीकरणों को साधने का भी काम किया है। भाजपा ने ऐसा कर जहां पिछड़े और अनुसूचित जाति वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश की है, वहीं जांगड़ा की उम्मीदवारी से जाटलैंड में भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि रामचंद्र जांगड़ा मूलरूप से रोहतक के महम जिले से हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले गोहाना से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

वे हरियाणा पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं। अब राज्यसभा का टिकट देकर भाजपा ने जांगड़ा को प्रदेश में पिछड़ी जाति के एक बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट किया है। ऐसा कर भाजपा प्रदेश में पिछड़े वर्ग के साथ संतुलन बिठाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि भले ही चुनावी रण में जांगड़ा को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली, मगर उनकी गिनती भाजपा के अनुभवी व सुलझे नेताओं में होती है। उनकी शुरुआत लोकदल (बहुगुणा) के साथ हुई थी।

वह 1987 में सफीदों से उम्मीदवार बनाए गए लेकिन हार गए। हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर वर्ष 1991 में महम और फिर करनाल से वर्ष 2004 में विधानसभा चुनाव में उतारे गए। उसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने  वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जांगड़ा को सोनीपत जिले की गोहाना सीट से उम्मीदवार बनाया था। भाजपा में उन्हें तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष और दो बार ओबीसी मोर्चे का उपाध्यक्ष बनाया गया। वह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे।

तीन बार अनुसूचित मोर्चा की कमान संभाल चुके हैं गौतम

मूल रूप से दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले दुष्यंत कुमार गौतम तीन बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान संभाल चुके हैं। गौतम का जन्म 29 सिंतबर 1957 को दिल्ली के पदम सिंह गौतम के घर हुआ। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पूरी कर दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए और एवीबीपी के सदस्य बन गए। देश में जब आपातकाल की स्थिति थी, तब दुष्यंत ने राजनीति में प्रवेश किया।

वे एवीबीपी के मंडल अध्यक्ष बने। इस दौरान उन्होंने दलित मुद्दों को बखूबी ढंग से उठाया। भाजपा ने उन्हें अनुसूचित मोर्चे का उपाध्यक्ष बनाया और फिर गौतम तीन बार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष बने। 1997 में दुष्यंत पहली बार जिला पार्षद का चुनाव लड़ा था। अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्श मानने वाले गौतम ने चुनावी राजनीति की बजाए संगठन के कार्यों में खूब मेहनत की। भाजपा उन्हें अब हरियाणा से राज्यसभा में भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed