फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala will handle responsibility of 11 departments

गठबंधन सरकार में बढ़ा दुष्यंत चौटाला का कद, ग्यारह महकमों की संभालेंगे कमान

Thu, 14 Nov 2019 10:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala will handle responsibility of 11 departments
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में नई गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कद बढ़ गया है। मंत्रियों की शपथ से पहले सरकार ने डिप्टी सीएम दुष्यंत को पॉवरफुल बनाते हुए ग्यारह विभागों की कमान सौंपी है। 

विज्ञापन


यह ग्यारह विभाग महत्वपूर्ण महकमे हैं, इसके अलावा अन्य महकमों की जिम्मेदारी सीएम मनोहर लाल के पास रहेगी। हरियाणा मंत्रिमंडल गुरुवार दोपहर को गठित हो जाएगा। कई मंत्री भी राजभवन में शपथ लेंगे। सूत्रों की माने तो इन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा। लेकिन इससे पहले हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर उपमुख्यमंत्री को उनके विभाग सौंप दिए हैं।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला को मिली इन विभागों की जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, एक्साइज एंड टैक्सेशन, डेवलपमेंट एंड पंचायत, इंडस्ट्री एंड कामर्स, पब्लिक वर्क्स (बीएंडआर), फूड, सिविल सप्लाई एंड कज्यूमर अफेयर्स, लेबर एंड इंप्लायमेंट, सिविल एविएशन, अभिलेखागार एवं म्यूजियम, रिहेब्लिटेशन व कंसोलिडेशन विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। इसके अलावा अन्य सभी विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा कोटे के विधायकों को इन्हीं में से मिलेंगे विभाग
उधर, सरकारी सूत्रों के अनुसार जजपा के जितने भी मंत्रियों की हिस्सेदारी सरकार में होगी, उन्हें जजपा कोटे से बने डिप्टी सीएम को सौंपे गए महकमों में से कुछ विभागों का आवंटन किया जाएगा। जबकि सीएम के पास जो महकमे हैं, उनमें से सीएम कुछ विभाग भाजपा व निर्दलीय कोटे से बनने वाले विधायकों को सौंपेंगे। लेकिन किस मंत्री को क्या विभाग मिलेगा, इसका फैसला मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed