फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant chautala targets on Abhay singh Chautala in chandigarh

दुष्यंत ने अभय चौटाला को दी चुनौती, हिम्मत तक पहुंची बात, कहा- विधायकों को निकालकर दिखाएं

Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Dushyant chautala targets on Abhay singh Chautala in chandigarh

इनेलो के दोफाड़ होने के बाद चाचा और भतीजों में जुबानी जंग जारी है। हिसार से सांसद और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत सिंह चौटाला ने रविवार को चाचा और नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला को सीधी चुनौती दी। उन्होंने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि जजपा के साथ आए तीनों विधायक नैना सिंह चौटाला, राजदीप फोगाट और अनूप धानक को अभय पार्टी से निकालकर दिखाएं।

विज्ञापन


 अगर उनमें हिम्मत है तो वह यह फैसला जल्दी लें। विधायक इस्तीफा क्यों दें, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष को हिम्मत दिखानी चाहिए। दुष्यंत ने कहा कि अभय ऐसा नहीं करेंगे, चूंकि उन्हें गाड़ी, मकान और स्टाफ छिनने की चिंता है। जजपा के साथ आए तीनों विधायक शीतकालीन सत्र में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। विधायक पूरी तरह स्वतंत्र हैं, उन्हें किसी के निर्देश पर काम करने की जरूरत नहीं। 
विज्ञापन


सदन में अपनी बात रखने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। पार्टी विधायक दल के नेता किसी विधेयक को लेकर ही व्हिप जारी कर सकते हैं, जो उन्हें सत्र की शुरुआत में ही जारी कर देना चाहिए। दुष्यंत ने कहा कि विधानसभा में अभय चौटाला भाजपा की भाषा बोलते हैं। मुझसे इस्तीफा क्यों मांगा जा रहा है, मुझे तो पार्टी से निकालने के साथ ही प्राथमिक सदस्यता खत्म की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dushyant chautala targets on Abhay singh Chautala in chandigarh
दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

दुष्यंत के अनुसार नगर निगम चुनावों में कांग्रेस और इनेलो-बसपा गठबंधन की करारी हार हुई है। इस तथाकथित महागठबंधन को जनता ने सिरे से नकार दिया है। बावजूद इसके हिसार, करनाल में मेयर पद के प्रत्याशी को नहीं जिता सके।

जींद उपचुनाव के लिए जजपा तैयार
दुष्यंत ने कहा कि जींद उपचुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही उम्मीदवार घोषित करेंगे। पार्टी चुनाव-चिह्न की प्रक्रिया जारी है। जींद उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग से अस्थायी सिंबल मिल जाएगा। सभी 10 लोकसभा और नब्बे विधानसभा सीटों पर आगामी चुनावों में प्रत्याशी उतारेंगे।

ओपी परिवार के मुखिया, अब राजनीतिक रिश्ता नहीं
दुष्यंत ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से तिहाड़ में मुलाकात पर कहा कि वह परिवार के मुखिया हैं, मगर राजनीतिक तौर पर अब हमारा उनसे कोई रिश्ता नहीं है। उनसे राजनीतिक विचारधारा भी मेल नहीं खाती। वह अगर इनेलो को छोड़कर हमारे साथ आते हैं, तो फिर इस बारे में निर्णय लेंगे।

जजपा का एक महीने में तीस लाख लोग पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

Dushyant chautala targets on Abhay singh Chautala in chandigarh
Dushyant chautala (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में 30 लाख लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। पार्टी इसके लिए जन-जन अभियान चलाएगी। इसकी शुरुआत पहली जनवरी से होगी। जजपा नेता व सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एक वोट और एक नोट पार्टी की सदस्यता फीस होगी। जनवरी महीने में ही 30 लाख लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

पार्टी की यूथ विंग और इनसो अलग से सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके तहत वन बूथ पर 10 यूथ को जोड़ा जाएगा। ये पार्टी के लिए चुनाव में बूथ संभालेंगे। प्रदेश में लगभग 17 हजार बूथ हैं, इन पर एक लाख 70 हजार युवाओं का संगठन तैयार करेंगे। सभी बूथ एजेंट बनाने का काम 31 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश संगठन के मोर्चों व प्रकोष्ठों तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की जा रही हैं। 

अजय सिंह चौटाला के जेल से बाहर आने के बाद संवैधानिक तरीके से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव समेत बाकी पदाधिकारियों की नियुक्तियां होंगी। विधायक नैना चौटाला 19 विधानसभा सीटों पर हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम कर चुकी हैं। महिला जननायक सेवा दल की मदद से सभी 90 सीटों पर यह कार्यक्रम होंगे। आईटी सेल का गठन करने के साथ ही राज्य व राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed