फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala said will continue to follow the footsteps of Chaudhary Devi Lal

Haryana News: गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला बोले- जारी रहेगा चौधरी देवीलाल के कदमों पर चलना

Tue, 12 Mar 2024 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2024 09:34 PM IST
सार

हरियाणा में गठबंधन टूटने के बाद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सेवा करने का अवसर दिया, यह मेरा सौभाग्य है। चौटाला ने कहा कि हरियाणा के हितों की रक्षा की खातिर सदैव समर्पित रहूंगा। 

विज्ञापन
Dushyant Chautala said will continue to follow the footsteps of Chaudhary Devi Lal
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने जनता के सहयोग और साथ के लिए प्रत्येक हरियाणावासी का आभार प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर संदेश में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया, जो कि उनका सौभाग्य था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा के हित और जनता के कार्यों के लिए जनता का समर्थन और सहयोग उनके लिए हमेशा ऊर्जादायक रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीमित समय और सीमित संख्या के साथ हमने दिन-रात हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए लगाए हैं और हरियाणा के हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के काम सरकार में करवाएं है।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि मुश्किल और संघर्ष के दौर में जनता ने हम पर जो भरोसा लगातार जताया है और जो साथ हमेशा दिया है, उसके लिए वे सदैव जनता के आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाया कि जननायक चौधरी देवीलाल के कदमों पर चलते हुए वे हरियाणा और हरियाणा के लोगों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके द्वारा हरियाणा के लोगों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed