फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala reached Fatehabad

दुष्यंत ने कहा- ओमप्रकाश चौटाला परिवार और पार्टी के मुखिया, उनका आदेश सर्वोपरि

Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Updated Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala reached Fatehabad
दुष्यंत चौटाला

हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनके लिए ये मुश्किल घड़ी है और इस मुश्किल वक्त में जो उनके साथ खड़े हैं, उन कार्यकर्ताओं व नेताओं का एहसान वो जीवनभर नहीं चुका सकेंगे। दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर दोहराया कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला उनके परिवार व पार्टी के मुखिया हैं। उनका आदेश हमेशा से ही उनके लिए सर्वोपरि रहा है और इस बार भी उनके निर्णय का पूरा सम्मान किया जाएगा। 

विज्ञापन


वे रविवार शाम हिसार से सिरसा जाते समय फतेहाबाद में रुके और इनेलो कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनसे मिलने पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला व अजय चौटाला जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मौकापरस्त पार्टी है और ना तो कभी किसानों के साथ खड़ी दिखी है और ना ही कर्मचारियों के हित में आगे आई है। 
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिला अपार प्यार ने उनको जीवनभर के लिए कार्यकर्ताओं का कर्जदार बना लिया है। उन्होंने कहा कि मौका आने पर एक-एक नेता व कार्यकर्ता के लिए जी-जान की बाजी लगा दूंगा ताकि उनका वनवास खत्म हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ रमेश गोदारा, सुरेंद्र लेगा, पवन चुघ, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधु , राजेंद्र सूरा, पार्षद रणजीत ओड, विजेंद्र साहू, विकास मेहता,जसपाल संधु, रवि लांबा, जतिन खिलेरी, दीपा धारसूल, रजत खांडा, राजू बैनीवाल, गोरव मेहता, दुष्यंत कटारिया, सिद्धार्थ गुर्जर, कुश गेरा, अनुराग भांभू, चंद्र माचरा, कपिल अरोड़ा, भाल सिंह जांगड़ा, रवि गढ़वाल सरपंच, अमर पाल सरपंच, अनिल नहला, मनोज धारसूल, राकेश किरढान, मोनू सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed