{"_id":"5f6837889001db73a4370126","slug":"dushyant-chautala-party-jjp-strategy-on-agriculture-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृषि विधेयकः सधी हुई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही 'जजपा', सरकार के साथ है और किसानों के भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विधेयकः सधी हुई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही 'जजपा', सरकार के साथ है और किसानों के भी
Mon, 21 Sep 2020 10:48 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:48 AM IST
सार
- सरकार में रहने के साथ किसान हितैषी होने का भी दे रही संदेश
- संगठन के साथ ही विधायक भी किसानों के पक्ष में उतरे
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी
- फोटो : JJP Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए कृषि विधेयकों को लेकर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी हरियाणा में सधी हुई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। सरकार में सहयोगी दल होने के कारण पार्टी नेतृत्व पूरा संतुलन बनाकर चल रहा है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला किसान हित की बात करने के साथ ही सरकार व सहयोगी दल भाजपा के साथ पूरी तरह खड़े हैं।
जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला किसानों की आवाज उठा रहे हैं तो शाहबाद विधायक रामकरण काला व हिसार के बरवाला से विधायक जोगी राम सिहाग पूरी तरह किसान आंदोलन के साथ खड़े हो गए हैं। जेजेपी सूझबूझ के साथ लंबी राजनीतिक पारी खेलना चाह रही है।
जेजेपी का शीर्ष नेतृत्व पूरे मामले में फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ाने का निर्णय पहले ही ले चुका है। जेजेपी प्रदेश सरकार के पक्ष में होने साथ ही किसान हितैषी होने का भी संदेश देने में जुटी है। उनकी तरफ से साफ कर दिया गया है कि किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा, न ही बेवजह सरकार पर कोई आंच आने देंगे।

अच्छे कामों में रोड़े अटकाना हमेशा विपक्ष का काम: विज
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि विपक्ष हमेशा अच्छे कामों में रोड़ा अटकाने का काम करता है। नए कानून किसानों की भलाई के लिए हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने घोषणा पत्र में इसका जिक्र किया था। अब भारतीय जनता पार्टी किसान के लिए ये विधेयक लेकर आई है, कांग्रेस इसका स्वागत करने की बजाए, इसका विरोध करते हुए किसानों को गुमराह कर रही है। किसान विरोध कर सकते हैं, प्रजातंत्र में सबको इसका अधिकार है।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से करें। महामारी फैली हुई है, मरीजों के साथ-साथ दवाइयां लाना आवश्यक है, इसलिए किसान रास्ते जाम न करें। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के नाम पर प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम किया है। किसान व लोग समझदार हैं, वह उनकी झूठी बातों में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सजग व तैयार है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया ट्वीट
अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक जा सकती है यह आज साबित हो चुका है। क्या अन्नदाता को बर्बाद करने के लिए लाए गए बिलों को पास कराने का यह तरीका है? शर्म करो भाजपा सरकार, देश का अन्नदाता आपको कभी माफ नहीं करेगा।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने किया ट्वीट
1857 का स्वतंत्रता संग्राम इसलिए हुआ कि लॉर्ड डलहौजी ने भारतीयों से उनकी रियासतें, स्वशासन और हथियार छीन लिए थे। 2020 का स्वतंत्रता संग्राम इसलिए होगा कि एक तानाशाह किसानों से उनकी जमीन और खेत-खलिहान छीन रहा है। जान लें, अब याचना नही रण होगा।
नए कानून प्रगतिशील किसानों के लिए नया विकल्प: धनखड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि सभी देशवासियों को कृषि विधेयक के दोनों सदनों से पास होने पर बहुत बहुत शुभकामनाएं। नए विधेयक आने वाले समय में देश के समस्त प्रगतिशील किसानों के लिए आर्थिक आजादी का सूत्रधार होंगे। किसानों को पुराने विकल्पों के साथ नए विकल्पों के चुनाव करने के लिए पूरी आजादी रहेगी।