{"_id":"5c0012bebdec2241522c4f90","slug":"dushyant-chautala-name-in-list-of-100-future-leaders-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः दुष्यंत चौटाला दुनिया के 100 फ्यूचर लीडर्स की लिस्ट में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः दुष्यंत चौटाला दुनिया के 100 फ्यूचर लीडर्स की लिस्ट में हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सांसद दुष्यंत चौटाला को विश्व के सौ फ्यूचर लीडर्स की सूची में शामिल किया गया है। ये सर्वे इंटरनेशनल स्तर के ग्लोबल नेटवर्क ‘ए-पोलिटिकल डॉट को’ की ओर से किया गया था। इंडिया से कुल पांच युवा चेहरों को इसमें जगह मिली है। इस नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करवाए गए सर्वे और नामांकन के आधार पर ‘भविष्य के नेताओं’ की सूची जारी की है।
विज्ञापन
इस ग्लोबल नेटवर्क ने ऐसे राजनीतिक और युवाओं पर काम किया, जो भविष्य के नेता भी हैं और पॉलिसी बनाने में जिनकी अहम भूमिका है। यह सर्वे 35 वर्ष और इससे कम उम्र के युवाओं को लेकर था। ए-पोलिटिकल डॉट को की सर्वे रिपोर्ट में सबसे ऊपर यूएसए की कांग्रेस वुमन से एलिसी सटिफनिक का नाम शामिल है।
विज्ञापन
इंडिया के पांच चेहरों के नाम भी सूची में हैं, उनमें दुष्यंत चौटाला के अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश का नाम भी शामिल है। नारा लोकेश, आंध्र सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी तथा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री हैं। भूतपूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के पोते मधुकेश्वर देसाई भी फ्यूचर लीडर्स की कैटगिरी में हैं।
विज्ञापन