फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala, Jannayak Janta Party Listed as State Party by Indian Election Commission

खुशखबरीः राज्य पार्टी के तौर पर सूचीबद्ध हुई उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की 'जजपा'

Sat, 11 Jan 2020 02:43 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jan 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala, Jannayak Janta Party Listed as State Party by Indian Election Commission
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

करीब सवा साल पहले इनेलो की टूट से उभरी जननायक जनता पार्टी (जजपा) को अब राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी का दर्जा मिल गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जननायक जनता पार्टी को राज्य पार्टी के तौर पर सूचीबद्ध कर लिया गया है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


राज्य पार्टी के तौर पर जजपा के सूचीबद्ध होने पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर, 2019 को गठन के मात्र 11 माह के भीतर ही जेजेपी को चुनाव आयोग से मान्यता मिलने के साथ ही अस्थाई रूप से आवंटित चुनाव निशान चाबी का निशान भी पार्टी के लिए स्थाई रूप से आवंटित हुआ था। जननायक जनता पार्टी ने करीब दो महीने पहले संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में शानदार 10 सीटों पर विजय प्राप्त करते हुए प्रदेशभर में 15.34 प्रतिशत मत हासिल किए थे। इससे पहले जजपा संरक्षक डा. अजय सिंह चौटाला की ओर से अलग पार्टी बनाने की घोषणा के बाद तात्कालीन सांसद दुष्यंत चौटाला ने 9 दिसंबर 2018 को जींद में विशाल रैली कर जननायक जनता पार्टी का गठन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed