फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   during Fireworks the five-year-old child killed by fire

दीवाली के पटाखों से सूनी हुई मां की कोख, आग लगने से बच्चे की मौत

Mon, 31 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली Updated Mon, 31 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
during Fireworks  the five-year-old child killed by fire
आतिशबाजी के दौरान आग लगने से पांच साल के बच्चे की मौत - फोटो : Demo Pic
कुराली में दिवाली वाले दिन आतिशबाजी करते समय आग लगने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। उसने आखिरी सांस पीजीआई में ली। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। कुराली थाने के एसएचओ अमरबीर सिंह ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता राजेश राम के बयानों पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा अपने भाई-बहनों के साथ दिवाली वाले दिन दोपहर में घर की छत पर आतिशबाजी चला रहा था। इसी बीच अचानक विकास कुमार आग की चपेट में आ गया। इसी दौरान उसकी मां ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद झुलसी हालत में विकास को तुरंत शहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता राजेश राम जो कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। शहर की सब्जी मंडी में फड़ी लगाते हैं। वहीं, कुछ समय पहले ही वह मकान पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल की एक बच्ची गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

during Fireworks  the five-year-old child killed by fire
दीवाली की रात आधा दर्जन जगह हुई आगजनि की घटना - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में दिवाली की रात पटाखे चलाते समय 22 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल व फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवा गया। वहीं, एक बच्ची को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि सात जगहों पर आग लगने की सूचना है।

हालांकि किसी भी तरह का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। मौके पर फायर विभाग की टीमें पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, फेज-10 में डेढ़ साल की बच्ची झुलस गई। हादसा उस समय हुआ जब वह खेल रही थी। पटाखा उसके आगे फट गया। इस दौरान उसकी आंखें और माथे पर गहरे जख्म हो गए। उसे पहले फोर्टिस में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

वहीं, सेक्टर-80 निवासी 43 वर्षीय एक व्यक्ति भी पटाखे की चपेट में आ गए। इस दौरान दाएं हाथ की एक अंगुली कट गई। जबकि फोर्टिस अस्पताल में सेक्टर-50 से एक नौ साल का बच्चा घायल हो गया। उसके अपर लिप्स व ठोडी को नुकसान हुआ है। इसके अलावा मोहाली सिविल अस्पताल में जलने के 20 के करीब मामले सामने आए। जिनमें दस साल आयु वर्ग के छह, 17 साल तक आयु के नौ लोग, पचास साल तक चार व अस्सी साल तक का एक व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा सात जगहों पर आग लगने की कॉल आई थी। इसमें 3बी1 एक घर, खरड़ और कुछ ग्रामीण एरिया था। हालांकि किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed