फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   duplicate Voters will be removed after the election

चुनाव के बाद हटाए जाएंगे डुप्लीकेट वोटर्स

Fri, 28 Mar 2014 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Mar 2014 09:37 PM IST
विज्ञापन
duplicate Voters will be removed after the election

यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटर्स के नाम चुनाव के बाद हटाए जाएंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ की मतदाता सूची में 7500 से ज्यादा डुप्लिकेट वोटर्स हैं। लेकिन, मतदाता सूची से नाम काटने की लंबी प्रक्रिया के कारण चुनाव विभाग अभी मतदाता सूची से किसी का नाम नहीं काट सकता है।

चुनाव विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में चुनाव विभाग की ओर से मतदाताओं के घर वोटर स्लिप भेजी जाएगी। ब्लॉक लैवल ऑफिसर (बीएलओ) घर घर जाकर वोटर स्लिप को बांटेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान व मतदाता सूची में उन मतदाताओं के नाम काट देंगे जिनकी या तो डुप्लीकेट वोट बनी है या जिनका निधन हो गया है या जिन्होंने अपना घर बदल लिया है। बीएलओ की रिपोर्ट आने के बाद ही चुनाव विभाग मतदाता सूची से नाम काटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि शहर के 7500 से अधिक मतदाताओं के डुप्लीकेट वोट बने हैं। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के  भी दो वोट बने हैं। चुनाव विभाग ने मतदाताओं का डाटा सॉफ्टवेयर के माध्यम से जब चेक किया तो यह स्पष्ट हुआ कि चंडीगढ़ में लगभग 7500 मतदाताओं के दो वोट बने हैं।

इनमें से कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके वोट अलग-अलग पते पर हैं। कुछ ऐसे भी मतदाता हैं, जिनका एक वोट चंडीगढ़ में और दूसरा दूसरे शहर में है। नियमों के अनुसार कोई भी जब अपना घर बदलता है तो उसे अपने पिछले घर के पते पर वोट कटवानी पड़ती है।


कोट
मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोट चुनाव के बाद कटेंगे। बीएलओ वोटर स्लिप देने के लिए मतदाताओं के घर जाएंगे। इस दौरान यह देखा जाएगा कि किस किस की डुप्लीकेट वोट है। बीएलओ की रिपोर्ट आने पर चुनाव के बाद मतदाता सूची से डुप्लिकेट वोट हटा दिए जाएंगे।
तिलक राज, ज्वाइंट, चीफ इलेक्टोरल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed